आशिकी की भूत चढ़ी शादीशुदा महिला पर, पति को छोड़ प्रेमी संग रहने की जिद पर अड़ी

यूपी। सहारनपुर के पुलिस लाइन में सोमवार को हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। जब पत्नी और उसके प्रेमी की शिकायत करने एसएसपी कार्यालय एक युवक पहुंचा। जहां युवक की प्रेमी संग आई पत्नी के बीच जमकर मारपीट हो गई। पुलिस कर्मियों ने दोनों पक्षों में बीच बचाव कराया। इसके बाद में दोनों पक्षों को महिला थाने ले जाया गया, जहां उनमें समझौते के प्रयास कराए जा रहे थे। पत्नी अपने प्रेमी के साथ ही रहना चाहता है। इसको लेकर पति और पत्नी में विवाद हुआ है।
आरोप है कि गर्भवती पत्नी ने अपनी ननद के साथ भी मारपीट की। युवक ने आरोप लगाया कि शादी के बाद भी उसकी पत्नी अपने प्रेमी के साथ बातचीत करती थी। मिलती भी थी। अब पत्नी घर से फरार होकर उसी प्रेमी के साथ रह रही है। उसका साथ नहीं छोड़ना चाहती है। वह उसके ही साथ रहने की जिद पर अड़ी है। वहीं, महिला का आरोप है कि उसका पति शराब पीता है। शराब पीकर नशेधुत होकर उसके साथ मारपीट करता था। पिटाई करता है। इसी कारण उसने पति का घर छोड़ा और अब वह अपने प्रेमी के साथ ही रहेगी।
दोनों पक्षों के बीच पुलिसकर्मियों ने किसी तरह बीच बचाव कराया और बाद में दोनों पक्षों को महिला थाने ले जाया गया। महिला थाना प्रभारी निरीक्षक बबीता तोमर ने बताया कि दोनों पक्षों में समझौते को बातचीत कराई जा रही है। महिला फिलहाल प्रेमी के साथ ही रहने को अड़ी है और युवक द्वारा दी गई तहरीर पर पहले जांच पड़ताल की जाएगी।





