भारत

अनन्या बनकर युवक को होटल में बुलाया, हनीट्रैप में फंसाकर लूटपाट

Nil dhankar
22 March 2026 6:58 AM IST
अनन्या बनकर युवक को होटल में बुलाया, हनीट्रैप में फंसाकर लूटपाट
x
पढ़े पूरी खबर

यूपी। राजधानी लखनऊ में डेटिंग ऐप के जरिए हनीट्रैप का एक मामला सामने आया है। जहां बीकेटी क्षेत्र के एक युवक को होटल में बुलाकर चार युवकों ने उसके साथ मारपीट की, जबरन अश्लील वीडियो बनाया और उससे 35 हजार रुपये की लूट की। घटना की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

पीड़ित युवक के बयान के अनुसार, उसकी मुलाकात ग्राइंडर डेटिंग ऐप के माध्यम से अलीगंज के रहने वाले अभिषेक वर्मा से हुई थी। कुछ दिनों की बातचीत के बाद अभिषेक ने उसे जीसीआरजी कॉलेज के निकट स्थित होटल गैलेक्सी में मिलने के लिए बुलाया। पीड़ित बिना किसी शक के तय समय पर होटल पहुंच गया।जैसे ही युवक होटल के कमरे में दाखिल हुआ, अभिषेक ने अपने तीन साथियों राजन कश्यप, रिशु कश्यप और शिवम सिंह, को वहां बुला लिया। इसके बाद चारों ने मिलकर पीड़ित के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी और जबरदस्ती उसके कपड़े उतरवाकर आपत्तिजनक वीडियो बना लिया।

पीड़ित ने जब इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उसे बुरी तरह लात-घूंसों से पीटा। इसके बाद धमकी देकर उसके मोबाइल से 10 हजार रुपये अपने खाते में ट्रांसफर करा लिए और डेबिट कार्ड के जरिए 25 हजार रुपये और निकाल लिए। इस प्रकार कुल 35 हजार की लूट की गई। वसूली के बाद आरोपी पीड़ित को होटल से धकेलकर फरार हो गए। पीड़ित की शिकायत पर बीकेटी थाने में अभिषेक वर्मा, राजन कश्यप, रिशु कश्यप और शिवम सिंह सहित होटल संचालक के विरुद्ध भी एफआईआर दर्ज की गई है। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर संजय सिंह के अनुसार पुलिस ने होटल के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज अपने कब्जे में ले ली है और सभी आरोपियों की सरगर्मी से तलाश जारी है। पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में यह मामला सुनियोजित हनीट्रैप और ब्लैकमेलिंग का प्रतीत होता है। जांच अधिकारियों का मानना है कि आरोपियों ने पहले से षड्यंत्र रचकर पीड़ित को जाल में फंसाया। फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जल्द गिरफ्तारी की उम्मीद जताई जा रही है।


Next Story