भारत

सांसद के घर और मंदिर के पास जिंदा हैंड ग्रेनेड मिला, दहशत में लोग

Nil dhankar
2 Sept 2025 6:22 AM IST
सांसद के घर और मंदिर के पास जिंदा हैंड ग्रेनेड मिला, दहशत में लोग
x
ब्रेकिंग

मणिपुर। सोमवार सुबह इंफाल के पैलेस कंपाउंड में सुरक्षाबलों ने दो बिना फटे हैंड ग्रेनेड बरामद किए. ये ग्रेनेड बल विद्या मंदिर स्कूल के पास मिले. यह स्कूल राज्यसभा सांसद और मणिपुर के नाममात्र के राजा सानाजाओबा लीशम्बा के घर और ऐतिहासिक गोविंदजी मंदिर से 50 मीटर से भी कम दूरी पर स्थित है. ग्रेनेड मिलने की घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई.

अधिकारियों ने बताया कि ये विस्फोटक सुबह करीब 9:30 बजे सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स (CRPF) की बी/66 बटालियन के जवानों को नियमित गश्त के दौरान मिले. ये जवान सुरक्षा उद्देश्यों के लिए स्कूल के अंदर तैनात हैं. जिन्ह ग्रेनेड्स को हाई-विस्फोटक हैंड ग्रेनेड के रूप में पहचाना गया है, स्कूल के कैंपस के बाहर मुख्य गेट के पास पड़े मिले. एक सीआरपीएफ अधिकारी ने इसकी पुष्टि की. मामले की जानकारी मिलते ही बम डिटेक्शन एंड डिस्पोजल स्क्वाड (BDDS), इंफाल पूर्वी जिला पुलिस की मदद से मौके पर पहुंचा और विस्फोटकों को सुरक्षित रूप से हटा दिया. पुलिस ने बाद में साफ किया कि ग्रेनेड में डेटोनेटर नहीं थे, जिससे उन्हें ट्रिगर नहीं किया जा सकता था.

पोरोमपत पुलिस स्टेशन में एक मामला दर्ज किया गया है और दोषियों का पता लगाने के लिए जांच जारी है. अभी तक किसी भी आतंकवादी संगठन ने इसकी जिम्मेदारी नहीं ली है.


Next Story
null