
x
Keylong. केलांग। जिला लाहुल-स्पीति के दारचा के समीप पटसेउ नामक स्थान पर एक गद्दी चरवाहे के भेड़ों के झुंड पर तेंदुए ने हमला कर दिया। इस हमले में 10 भेड़-बकरियों की मौत हो गईए जबकि भगदड़ के दौरान करीब 50 भेड़ लापता हो गई हैं। कोलोंग में तैनात वेटनरी फार्मासिस्ट कुंजंग गटुक ने बताया कि तेंदुए के अचानक हमले से झुंड में अफरा-तफरी मच गई। हमले में 10 भेड़-बकरियों को तेंदुए ने अपना शिकार बना लिया, जबकि बड़ी संख्या में भेड़ें इधर-उधर बिखर गईं। इनमें से लगभग 50 भेड़ अभी तक लापता बताई जा रही हैं। घटना के बाद गद्दी (चरवाहों) को भारी नुकसान हुआ है। स्थानीय लोग और चरवाहे लापता भेड़ों की तलाश में जुटे हुए हैं। वन विभाग और संबंधित अधिकारियों को भी घटना की जानकारी दे दी गई है। वहीं, विभाग की टीम ने मौके पर जाकर तेंदुए का शिकार बनी भेड़-बकरियों का पोस्टमार्टम किया और रिपोर्ट आगे प्रशासन को दी है। वहीं, पशुपालकों ने सरकार ने मुआवजे की गुहार लगाई है।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश क्राइमहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरहिमाचल प्रदेश समाचार लाइवHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh CrimeHimachal Pradesh News UpdateHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi NewsHimachal Pradesh News Live
Next Story





