भारत

दिवाली मनाने घर लौट रहे मजदूर की ट्रेन में मौत, भीड़ की वजह से बिगड़ी तबीयत

Nilmani Pal
7 Oct 2025 7:22 AM IST
दिवाली मनाने घर लौट रहे मजदूर की ट्रेन में मौत, भीड़ की वजह से बिगड़ी तबीयत
x
पढ़े पूरी खबर

यूपी। उमसभरी गर्मी में ठसाठस भरा ट्रेन का कोच एक शख्स के लिए काल बन गया। अत्यधिक भीड़ के चलते उसकी तबीयत बिगड़ गई और दम घुटने से उसकी मौत हो गई। जीआरपी के कार्यवाहक इंस्पेक्टर के मुताबिक मृतक के परिजन कुछ भी कहें पर अभी मौत की वजह नहीं पता है।

पडरौना के धरमपुर बुजुर्ग निवासी 32 वर्षीय ज्ञानेंद्र गोंड मजदूर थे। उनके दो छोटे भाई जैनेंद्र और पीयूष हैं। पीयूष के मुताबिक ज्ञानेंद्र वडोदरा में कंस्ट्रक्शन कंपनी में काम करते थे। दीपावली घर पर मनाने के लिए शनिवार को वह साथी मिंटू और श्रीप्रसाद के साथ वडोदरा-गोरखपुर स्पेशन ट्रेन के जनरल कोच से आ रहे थे। ट्रेन में काफी भीड़ होने के वजह से ज्ञानेंद्र को उलझन हो रही थी।

रविवार शाम को ट्रेन सेंट्रल स्टेशन पहुंची। जहां काफी यात्री चढ़े। इस दौरान कोच में पैर रखने तक की जगह तक नहीं बची। ज्ञानेंद्र की हालत बिगड़ गई। मौके पर पहुंची जीआरपी ज्ञानेंद्र को उतारकर लोको अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सोमवार को पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे परिजनों ने आरोप लगाया कि ट्रेन में भीड़ होने के कारण दम घुटने से ज्ञानेंद्र की मौत हुई है। पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव लेकर चले गए।

Next Story
null