
x
Hamirpur. हमीरपुर। ग्राम पंचायत जंगलरोपा के तहत आने वाले उलेहड़ा गांव में दिवंगत देशराज शर्मा की अंतिम इच्छा पर भव्य काली माता के मंदिर का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए भूमि पूजन गुरुवार के दिन किया गया। दिवंगत देशराज शर्मा की अंतिम इच्छा को पूरा करते हुए परिवार ने मंदिर निर्माण के लिए नौ कनाल भूमि दान की है। इस भूमि पर अब जनसहयोग से काली माता के मंदिर का निर्माण किया जाएगा। गुरुवार को जेसीबी के माध्यम से प्रारंभिक कार्य आरंभ किया गया है। विधिवत पूजा अर्चना करने के उपरांत मंदिर निर्माण के कार्य की शुरूआत हुई है। परिवार में सुनील कुमार, बलवंत सिंह व अमर सिंह ने अपनी जमीन को मंदिर निर्माण के लिए दान किया है। हमीरपुर के व्यापारियों का मंदिर निर्माण में महत्वपूर्ण सहयोग रहेगा।
इनके सामूहिक सहयोग से मंदिर निर्माण के कार्य को शुरू किया गया है। भूमि पूजन के अवसर पर व्यापारी जुगल किशोर, अशोक ठाकुर, नीरज भाटिया, विनोद शर्मा, कुलदीप ठाकुर, सविता डोगरा, लक्षमण सहित अन्य उपस्थित रहे। हुआ यूं कि परिवार के सदस्य एवं सुनील कुमार के पिता देशराज शर्मा का करीब एक माह पूर्व देहांत हो गया था। उनकी अंतिम इच्छा थी कि मंदिर निर्माण के लिए भूमि का दान किया जाए। उनके संसार छोडऩे के उपरांत परिवार ने उनकी अंतिम इच्छा को पूरा किया है। यह सिर्फ एक परिवार का ही नहीं अपितु सार्वजनिक मंदिर होगा। परिवार ने भूमि निर्माण के लिए दान की है लेकिन निर्माण कार्य लोगों के सहयोग से पूरा किया जाएगा। हमीरपुर शहर में दुकानदारी करने वाले दुकानदारों ने भी अपनी नेक कमाई से दान किया है।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश क्राइमहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरहिमाचल प्रदेश समाचार लाइवHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh CrimeHimachal Pradesh News UpdateHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi NewsHimachal Pradesh News Live
Next Story





