भारत

भीषण आग की चपेट में मकान, सारा सामान जलकर राख, सदमे से एक की मौत

jantaserishta.com
20 April 2025 3:50 PM IST
भीषण आग की चपेट में मकान, सारा सामान जलकर राख, सदमे से एक की मौत
x

सांकेतिक तस्वीर

मचा कोहराम.
जयपुर: कोटपूतली जिले में कूजोता गांव में बीती देर शाम एक मकान में अचानक आग लग गई. हादसे में घर का सारा सामान जलकर खाक हो गया. इस सदमे में मकान मालिक शंभू लखेरा (65) की मौत हो गई. घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
मृतक के शव को मोर्चरी में रखवाया गया है. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द किया जाएगा. शुरुआती जांच पड़ताल में सामने आया है कि शंभू लखेरा को सदमे में हार्टअटैक आया था, जिसके चलते उनकी मौत हो गई.
ग्रामीणों ने बताया कि शाम के समय शंभू लखेरा के मकान से धुआं निकलते हुए देखा गया. कुछ ही देर में आग तेजी से फैलती चली गई और आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया. इस घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया. पड़ोसी और रिश्तेदार मौके पर पहुंचे. घर में लगी आग को देख कर शंभू लखेरा अचेत अवस्था में गिर गया.
वहां मौजूद लोगों ने शंभू को बीडीएम अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया. दूसरी तरफ मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम भी नहीं पहुंची. इसलिए आग ने विकराल रूप ले लिया और सारा घरेलू सामान जलकर राख हो गया.
ग्रामीणों ने अपने स्तर पर ही आग पर काबू पाया. पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है. पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच पड़ताल में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट सामने आया है. शंभू के परिवार की आर्थिक हालात खराब है.
मृतक अपनी पत्नी के साथ घर में रहता था. उसके तीन बेटे हैं, जो अलग-अलग रहते हैं. ग्रामीण शंभू के परिजनों की मदद करने की मांग कर रहे हैं. इस संबंध में प्रशासन को एक पत्र दिया गया है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story