भारत
कटा 22500 का चालान...कार के बोनट पर बैठकर महिला ने बनाई रील, हुई कड़ी कार्रवाई
jantaserishta.com
20 April 2025 3:31 PM IST

x
वीडियो हुआ वायरल.
औरैया: औरैया में एक महिला ने यातायात नियमों को धज्जियां उड़ाते हुए कार के बोनट पर बैठकर वीडियो बनी. अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिस पर परिवहन विभाग ने संज्ञान लेते हुए कार का 22500 रुपये का चालान काट दिया है.
महिला ने कार के बोनट पर बैठकर दो वीडियो बनाए. एक वीडियो बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे का बताया जा रहा है तो दूसरा वीडियो औरैया के अयाना थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है. इस वीडियो को महिला ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपलोड किया था, जहां से ये वीडियो वायरल हो गया.
वीडियो के वायरल होने के बाद परिवहन विभाग के अधिकारियों ने मामले की जांच की और कार up 79z 8974 के मालिक को साढ़े 22 हजार रुपये का मोटा चालान थमा दिया.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





