भारत
सरसों के तेल से भरा ट्रक खड़े डंपर से टकराया, मदद के बजाए लोग तेल लूटने में लगे रहे, और...
jantaserishta.com
20 April 2025 3:12 PM IST

x
वीडियो हुआ वायरल.
भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में दिल दहला देने वाली और इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है. यहां बिलखिरिया थाना इलाके में एक ट्रक सड़क हादसे का शिकार हो गया. ट्रक में भरे 22 टन सरसों तेल के पीपे बिखर गए. हैरानी की बात यह रही कि मौके पर मौजूद लोग घायल ड्राइवर और क्लीनर को बचाने की जगह तेल के पीपे लूटने में जुट गए.
जानकारी के अनुसार, यह हादसा उस वक्त हुआ जब ट्रक राजस्थान से नागपुर जा रहा था. ट्रक में सरसों तेल की पेटियां भरी थीं. बताया जा रहा है कि ड्राइवर को झपकी आ गई और ट्रक सामने खड़े डंपर में जा भिड़ा. टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रक का अगला हिस्सा पूरी तरह से चकनाचूर हो गया. क्लीनर अंदर ही फंस गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई. वहीं ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया.
हादसे के तुरंत बाद लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई, लेकिन मदद करने की बजाय भीड़ ने सरसों के तेल को समेटना शुरू कर दिया. लोग ट्रक से गिरे सरसों तेल के पीपे उठाकर अपने-अपने वाहनों में भरने लगे. किसी ने भी ट्रक में फंसे घायल ड्राइवर या क्लीनर को निकालने की कोशिश नहीं की.
कुछ समय बाद इस हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची. पुलिस ने क्रेन की मदद से ट्रक को हटवाया ॉऔर क्लीनर के शव को बाहर निकाला गया. वहीं घायल ड्राइवर को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस घटना का वीडियो सामने आया है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





