भारत
शिमला में टूरिस्टों का सैलाब! मई–जून में 18 लाख से ज्यादा वाहनों की एंट्री
Shantanu Roy
30 Jun 2026 5:55 PM IST

x
Shimla. शिमला। ग्रीष्मकालीन पर्यटन सीजन के दौरान शिमला में पर्यटकों की रिकॉर्ड आमद के बावजूद शहर की यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने में शिमला पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सीमित सडक़ क्षमता वाले पहाड़ी शहर में मई और जून के दौरान विभिन्न प्रवेश मार्गों से 18.5 लाख से अधिक वाहनों का आवागमन दर्ज किया गया। इनमें मई माह में करीब 8.5 लाख और जून में अब तक लगभग दस लाख वाहन शिमला पहुंचे। बढ़ते ट्रैफिक दबाव को देखते हुए शिमला पुलिस ने यातायात प्रबंधन को और मजबूत किया। पुलिस और होमगार्ड जवानों की संख्या 136 से बढ़ाकर 265 कर दी गई।
इसके अलावा लगभग 50 स्वयंसेवकों और 32 ट्रैफिक बाइक राइडर्स की तैनाती की गई, जिससे जाम की स्थिति में तुरंत कार्रवाई कर यातायात को सामान्य बनाए रखा गया। इस बार ट्रैफिक प्रबंधन के लिए पूरे शहर को पांच सेक्टरों में बांटा गया। प्रत्येक सेक्टर की जिम्मेदारी एक ग्रेड-वन अधिकारी को सौंपी गई। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने भी लगातार फील्ड विजिट कर हालात की समीक्षा की और जरूरत पडऩे पर मौके पर ही निर्णय लेकर समस्याओं का समाधान किया। यातायात बाधित होने की स्थिति में सेक्टर अधिकारियों, ट्रैफिक बाइक राइडर्स और तीन के्रनों की संयुक्त टीम ने त्वरित कार्रवाई कर मार्गों को जल्द सामान्य किया। शहर के भीतर ट्रैफिक दबाव कम करने के लिए कुफरी, मशोबरा, नालदेहरा, अपर शिमला और किन्नौर की ओर जाने वाले वाहनों को शोगी-मेहली बाइपास का उपयोग करने के लिए जागरूक किया गया।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश क्राइमहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरहिमाचल प्रदेश समाचार लाइवHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh CrimeHimachal Pradesh News UpdateHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi NewsHimachal Pradesh News Live
Next Story





