भारत

लाहुल-मनाली में सैलानियों का सैलाब

Shantanu Roy
4 Jun 2026 5:51 PM IST
लाहुल-मनाली में सैलानियों का सैलाब
x
Kullu. कुल्लू। विश्व पटल में प्रसिद्ध पर्यटन नगरी मनाली और लाहुल-स्पीति की ओर पर्यटकों घूमने के लिए पर्यटक आ रहे हैं। रोहतांग दर्रा समेत सैलानियों का अटल टनल होकर कोकसर और सिस्सू, दारचा, लेह पहुंचने का क्रम जारी हो गया। हजारों की संख्या में पर्यटक यहां की वादियों में पहुंच रहे हैं। यही नहीं शाम के समय मनाली के माल रोड़ पर पर्यटकों की भीड़ दिख रही है। पर्यटकों को मनाली का माल रोड़ भी खूब भा रहा है। रोहतांग में बर्फ का आनंद ले रहे हें। मनाली पहुंचे पर्यटक रोहतांग, लाहुल की ओर घूमने निकलते हैं। वहीं, पर्यटकों की आमद से मनाली और लाहुल-स्पीति के पर्यटन कारोबारियों के कारोबार में इजाफा हो रहा है। अटल टनल रोहतांग से होकर हर दिन पांच से छह हजार पर्यटक वाहन आरपार हो रहे हैं। बुधवार को भी आंकड़ा इतना ही रहा। जिसमें हजारों पर्यटक लाहुल की
वादियों में पहुंचे।


वहीं, रोहतांग दर्रा भी हजारों पर्यटक हर दिन पहुंच रहे हैं। बता दें कि बाहरी राज्यों से घूमने आ रहे पर्यटकों के आवागमन से मनाली और लाहुल के पर्यटन कारोबार खुश हो गए हैं। वहीं, जिस तरह से हर दिन पर्यटकों की संख्या बढ़ती जा रही है तो इससे पर्यटन कारोबारियों को उम्मीद है कि अगले दिनों पर्यटन को और पंख लग सकते हैं। डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने बताया कि पर्यटकों का आवागमन जारी है। उन्होंने कहा कि पर्यटकों की सहायता के लिए पुलिस जवान जगह-जगह तैनात हैं। पर्यटकों से अपील है कि यहां की वादियों में पहुंचकर यातायात नियमों और कानून की पूरी तरह से पालना करें। पर्यटक अटल टनल रोहतांग का दीदार करते हुए पर्यटन सिस्सू और कोकसर, जिस्पा, दारचा सहित अन्य पर्यटन स्थलों में पहुंच रहे हैं। वहीं शाम को वापस मनाली की ओर आ रहे हैं। मनाली के माल रोड़ पर शाम से लेकर रात तक पर्यटक चहल-कदमी कर यात्रा को यादगार बना रहे हैं।
Next Story