भारत

बज्रेश्वरी मंदिर कांगड़ा में उमड़ा भक्तों का सैलाब

Shantanu Roy
28 May 2026 5:25 PM IST
बज्रेश्वरी मंदिर कांगड़ा में उमड़ा भक्तों का सैलाब
x
Kangra. कांगड़ा। माता बज्रेश्वरी देवी मंदिर कांगड़ा में बुधवार को भक्तों का सैलाब उमड़ आया है। भीषण गर्मी के बावजूद शहर में चारों तरफ आज मां के श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी हुई थी। लोग माता के मंदिर में मां के दर्शन के लिए लंबी कतारों में डटे हुए थे और मां के जयकारे लगा रहे थे। मंदिर बाजार में भी भक्त खरीदारी करने में व्यस्त थे।
भक्तों की भीड़ उमडऩे से मंदिर बाजार के दुकानदारों की बांछे खिल गई हैं। मंदिर ट्रस्टी अशोक हिमाचली ने बताया कि इन दिनों भक्तों की भीड़ माता के मंदिर में उमड़ी है और वे माता के दर्शन कर रहे हैं। भक्तों ने भैरव की मूर्ति के दर्शन किए और उसके इतिहास को जाना, जो लोग पहले माता के मंदिर में आते थे, वह यहां के इतिहास से वाकिफ थे, लेकिन जो पहली मर्तबा यंहा आए थे वह 5000 वर्ष पुरानी मूर्तियों को देखकर अचंभित थे और रोमांचित हो रहे थे।
Next Story