
x
Hamirpur. हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश सरकार के खाद्य सुरक्षा एवं विनियमन निदेशालय ने आउटसोर्स कर्मचारियों की लगातार मिल रही शिकायतों पर छानबीन के बाद कड़ा संज्ञान लेते हुए एक आउटसोर्स कंपनी एमएस पांखी को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। निदेशालय ने एचपीएसईडीसी (हिमाचल प्रदेश स्टेट इलेक्ट्रोनिक्स डिवेल्पमेंट कारपोरेशन लि.) को कहा है कि सिरमौर की इस आउटसोर्स कंपनी के अंडर जितने भी आउटसोर्स कर्मचारी कार्यरत हैं, उन्हें उस कंपनी से हटाकर किसी अन्य कंपनी के साथ जोड़ा जाए। निदेशालय द्वारा यह फैसला जिला हमीरपुर में मोबाइल फूड टेस्टिंग लेबोरेट्री (एमएफटीएल) में तैनात एक महिला आउटसोर्स कर्मचारी की शिकायत की गंभीरता को देखते हुए लिया गया है।
शिकायत में लगाए गए वेतन समय पर न देने और प्रताडि़त करने के आरोपों एवं कर्मचारी द्वारा व्यक्त सुरक्षा संबंधी चिंताओं को देखते हुए निदेशालय ने मामले में त्वरित संज्ञान लेते हुए आवश्यक कार्रवाई के लिए एचपीएसईडीसी को पत्र प्रेषित किया है। बता देंं कि ‘दिव्य हिमाचल’ ने इस मामले को 12 अप्रैल में प्रकाशित संस्करण में प्रमुखता से उठाया था। निदेशालय ने एचपीएसईडीसी को कहा है कि आउटसोर्स कंपनी एमएस पांखी के माध्यम से तैनात आउटसोर्स कर्मचारियों को वापस लेकर वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित करने पर आवश्यक कार्रवाई की जाए, ताकि कर्मचारियों के हितों की रक्षा की जा सके तथा भविष्य में किसी भी अप्रिय स्थिति से बचा जा सके।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश क्राइमहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरहिमाचल प्रदेश समाचार लाइवHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh CrimeHimachal Pradesh News UpdateHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi NewsHimachal Pradesh News Live
Next Story





