
x
Chamba. चंबा। मैहला विकास खंड की ग्राम पंचायत मैहला के खेल मैदान में 23 अप्रैल को एकदिवसीय किसान मेला एवं नशा उन्मूलन जागरूकता शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसकी अध्यक्षता महामहिम राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल करेंगें। यह जानकारी सहायक आयुक्त चंबा पीपी सिंह ने दी। उन्होंने गुरूवार को कार्यालय कक्ष में महामहिम राज्यपाल के कार्यक्रम की तैयारियों को विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर आगामी निर्देश भी जारी किए। उन्होंने अधिकारियों को सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समयबद्ध एवं समन्वित ढंग से पूर्ण कर ली जाएं। पीपी सिंह ने कहा कि किसान मेला एवं नशा उन्मूलन जागरूकता शिविर का आयोजन डा. यशवंत सिंह परमार औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय के तत्वावधान में किया जा रहा है। इस दौरान किसानों और बागवानों को विभिन्न तकनीकी जानकारियां उपलब्ध करवाई जाएंगी। इसके अतिरिक्त विभागीय प्रदर्शनी स्टालों के माध्यम से उपयोगी जानकारी सांझा की जाएगी। शिविर में नशे के दुष्प्रभावों पर विशेषज्ञों द्वारा जानकारी उपलब्ध करवाई जाएगी।
साथ में विद्यार्थियों की भागीदारी से एक जागरूकता रैली का भी आयोजन किया जाएगा। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि न्न्षि विज्ञान केंद्र, कृषि एवं उद्यान विभाग, ग्रामीण विकास विभाग, स्वास्थ्य विभाग, अग्निशमन विभाग एवं स्वयं सहायता समूहों द्वारा प्रदर्शनी स्टाल लगाए जाएंगे। सहायक आयुक्त ने कानून-व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और पार्किंग सहित विभिन्न व्यवस्थाओं को लेकर भी अधिकारियों को निर्देशित किया। बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चंबा शिवानी मेहला, उपनिदेशक उच्च शिक्षा भाग सिंह एवं प्रारंभिक शिक्षा बलवीर सिंह, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डा. जेएस भारद्वाज, जिला विकास अधिकारी ओपी ठाकुर, प्रभारी कृषि विज्ञान केंद्र डा. धमेंद्र कुमार, वरिष्ठ वैज्ञानिक डा. केहर सिंह एवं डा. जया चौधरी, उप परियोजना निदेशक आत्मा डा. ओपी अहीर, जिला कल्याण अधिकारी चमन लाल, जिला कार्यक्ष्म अधिकारी बाल विकास कमल किशोर और अधिशासी अभियंता लोक निर्माण दिनेश कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh News UpdateHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiHimachal Pradesh Hindi News
Next Story





