
x
मचा कोहराम.
मुंबई: मुंबई की नारकोटिक्स पुलिस ने फरवरी में जेएनपीटी बंदरगाह पर 200 करोड़ के नशीले पदार्थ पर करवाई की थी. जिसमें नवी मुंबई के एक युवा को हिरासत में लिया गया था. ये लड़का नवी मुंबई के जाने माने बिल्डर गुरुनाथ चिंचकर का बेटा था. मामले में कार्रवाई के लिए पुलिस गुरुनाथ को बार-बार बुलाती थी.
इन सबसे तंग आकर एनआरआय पुलिस थाने के पीछे अपने बंगले में गुरुनाथ चिंचकर ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली. पुलिस के मुताबिक गुरुनाथ ने जिस पिस्तौल से गोली चलाई, उसका लाइसेंस खत्म हो चुका था. गुरुनाथ का लड़का नशीले पदार्थ के व्यवसाय से जुड़ा था. उसने सुधरने का मौका भी मांगा था. हालांकि उसके बाद एक बड़ी कार्रवाई में मुंबई नारकोटिक्स डिपार्टमेंट ने उसके लड़के को गिरफ्तार किया था.
इस मामले में पुलिस गुरुनाथ को पूछताछ के लिए थाने बुला रही थी. लेकिन गुरुनाथ थाने नहीं आया और अपने बंगले में खुद को गोली मार ली. जिससे उसकी मौत हो गई. गुरुनाथ के महाराष्ट्र के कई बड़े मंत्रियों के साथ भी संबंध थे. भवन निर्माण के क्षेत्र में भी गुरुनाथ का बड़ा नाम था. उसकी पत्नी किरण डॉक्टर हैं. लेकिन बेटा नशीले पदार्थ के कारोबार से जुड़ा था.
पहली बार कार्रवाई होने पर बेटे ने सुधरने का मौका मांगा था. जिसके बाद पुलिस ने उसे छोड़ दिया था. लेकिन इसके बाद भी फिर बेटा नवीन इस कारोबार से जुड़ गया. पहली बार बेटे के बचाने की कोशिश करने पर दूसरा मामला काफी बड़ा होने के कारण गुरुनाथ परेशान था. इस बारे में उसने मुंबई पुलिस को चिट्ठी लिखकर अपनी समस्या भी बताई थी. लेकिन पुलिस द्वारा बार-बार जांच के लिए बुलाए जाने पर उसने तंग आकर गोली मारकर आत्महत्या कर ली.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





