छत्तीसगढ़

इंश्योरेंस कंपनी के अधिकारी की मौत, एक्सीडेंट में घायल होने पर रायपुर में भर्ती था

Nil dhankar
26 April 2025 8:38 AM IST
इंश्योरेंस कंपनी के अधिकारी की मौत, एक्सीडेंट में घायल होने पर रायपुर में भर्ती था
x
छग

रायगढ़। हनुमान मंदिर में दर्शन कर घर लौट रहे बाइक सवार पति–पत्नी व बच्चे को तेज रफ्तार ट्रैक्टर चालक ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसे इलाज के लिए जिंदल हॉस्पिटल में भर्ती किया। जहां 5 दिनों के बाद भी स्वास्थ्य में सुधार नहीं हुआ गंभीर रूप से घायल युवक को रायपुर रेफर किया। रात रायपुर पहुंचने से पहले उसकी मौत हो गई। युवक की पत्नी व 2 साल के बच्चा का इलाज जिंदल हॉस्पिटल में चल रहा है।

पुलिस के अनुसार बिहार के भोजपुर जिले के बिहियां थाना खिरौनी निवासी अमित कुमार प्रसाद (37 साल) जशपुर जिले के कुनकुरी में एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस कंपनी में सीनियर बीडीएम के पद पर कार्यरत था। 18 अप्रैल गुड फ्राइडे पर अवकाश होने पर वह पत्नी प्रीति सिंह व 2 साल के बेटे आयांश के साथ कुनकुरी के ही हनुमान मंदिर राम टेकरी दर्शन करने बाइक से गया था।

दर्शन कर वह शाम को वापस लौट रहा था। इस दौरान ईशा क्लीनिक के पास तेज रफ्तार में ओवरटेक करते हुए ट्रैक्टर चालक ने उसकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में अमित के सिर, हाथ-पांव में चोट में चोटें आई तो बच्चे आयांश का हाथ फ्रैक्चर होने के अलावा प्रीति सिंह का कंधा भी चोटिल हुआ। घटना स्थल पर तड़प रहे मियां-बीवी और बच्चे को कुनकुरी के ही अस्पताल ले जाने पर प्राथमिक उपचार करने वाले डॉक्टर्स ने उन्हें 19 अप्रैल को रायगढ़ रेफर कर दिया। 19 अप्रैल को अमित, प्रीति और आयांश को कुनकुरी से रायगढ़ के ओपी जिंदल फोर्टिस हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था।

Next Story
null