
x
Girly. गरली। दिल्ली से जोगिंद्रनगर आ रही हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक नशे में धुत्त युवक ने बीच सफर में दो यात्रियों से मारपीट शुरू कर दी। यह घटना नैहरनपुखर बस स्टैंड पर करीब डेढ़ घंटे तक चलती रही। स्थिति तब और बिगड़ गई, जब हमलावर युवक ने बीच-बचाव कर रहे एक अन्य यात्री को भी नहीं बख्शा और उसके साथ भी मारपीट कर डाली। यात्रियों में दहशत फैल गई और कई यात्री डर के मारे सीट छोडक़र बस से बाहर निकल आए। मौके पर पहुंची देहरा पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में लेकर थाने पहुंचाया और मामले की जांच शुरू कर दी है।
हमलावर युवक बैजनाथ का रहने वाला है और वह अपने भाई के साथ दिल्ली से बैजनाथ लौट रहा था। बस में सवार यात्रियों के मुताबिक आरोपी युवक पहले ही ऊना के पास मैहतपुर में नशे की हालत में बदतमीजी करने था। नैहरनपुखर पहुंचते ही उसने अचानक रानीताल के रहने वाले दिनेश नामक व्यक्ति पर हमला कर दिया और उसका एक दांत तोड़ दिया। वहीं इच्छी (कांगड़ा) निवासी एक अन्य यात्री जब हमलावर को रोकने के लिए आगे बढ़ा, तो उस पर भी युवक ने हमला कर दिया। उधर, पुलिस ने पीडि़त यात्रियों के बयान भी दर्ज किए हैं।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh News UpdateHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiHimachal Pradesh Hindi News
Next Story





