भारत

मंडप में दहेज़ की डिमांड, मौके पर हुआ हंगामा, टूटी शादी

Nilmani Pal
28 May 2026 6:41 AM IST
मंडप में दहेज़ की डिमांड, मौके पर हुआ हंगामा, टूटी शादी
x
पढ़े पूरी खबर

यूपी। झांसी के प्रेमनगर थाना क्षेत्र के एक विवाहघर में शादी समारोह के दौरान वर-वधू पक्ष आपस में भिड़ गए। दोनों के बीच जमकर लात-घूंसे और कुर्सियां चलीं और देखते ही देखते शादी समारोह रण में बदल गया। इस मारपीट के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। इसमें लोग एक-दूसरे पर कुर्सियां फेंकते नजर आ रहे हैं। दुल्हन ने दूल्हा पक्ष पर पांच से सात लाख रुपये अतिरिक्त दहेज की मांग का आरोप लगाते हुए ससुराल जाने से इनकार कर दिया। यही नहीं उसने दूल्हे और उसके घर वालों पर मुकदमा भी दर्ज करा दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने बताया कि कालीमाई की रहने वाली भावना की शादी झांसी के उदेश के साथ तय हुई थी। 25 मई को एक विवाह घर से कार्यक्रम था। वर पक्ष के लोग बैंड बाजे के साथ बारात लेकर पहुंचे। राजी-खुशी से जयमाल कार्यक्रम हुआ। भावना के जीजा जीतेंद्र अहिरवार ने आरोप लगाया कि जयमाल के तुरंद बाद दूल्हे पक्ष के कुछ लोग अतिरिक्त रुपये की मांग करने लगे। लड़की पक्ष ने जब मांग पूरी करने से इनकार किया तो पहले कहासुनी हुई और फिर विवाद हो गया। दुल्हन भावना ने आरोप लगाया कि दूल्हे के पक्ष ने उनके भाइयों को मारा। दीदी पर डोसा फेका। भाभी-जीजा के साथ भी मारपीट की। कुर्सियां भी फेंककर मारीं। इस दौरान कई लोग जख्मी हो गए। हंगामे के बाद शादी की कोई रस्म नहीं हुई। दुल्हन ने भी शादी करने से इनकार कर दिया। हंगामा बढ़ता देख दूल्हा पक्ष भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया। थाना प्रभारी तुलसीराम पांडेय ने बताया कि दुल्हन भावना की तहरीर के आधार पर दूल्हा और अन्य परिजनों पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

दुल्हन भावना ने बताया कि घर वालों ने दूल्हे पक्ष को गाड़ी दी, चार लाख नगद दिए। पूरे परिवार को कपड़े दिए। इसमें 10 लाख रुपये से अधिक खर्च हो गए, लेकिन इससे यह लोग खुश नहीं थे। उसने आरोप लगाया कि उदेश ने कहा कि इनके हाथ पैर तोड़ दो। पिता के साथ मारपीट की। पीड़ित ने शादी में हुए खर्च को दिलवाए जाने की मांग की है।

Next Story