
x
शिमला। राजधानी शिमला के लोअर बाजार स्थित सब्जी मंडी के समीप सूजी लाइन क्षेत्र में करीब 400 करोड़ रुपए की लागत से आधुनिक व्यावसायिक परिसर बनाया जाएगा। इस महत्वाकांक्षी परियोजना को लेकर नगर निगम प्रशासन ने प्रक्रिया तेज कर दी है। परिसर निर्माण के लिए पुरानी और जर्जर इमारतों को हटाने का कार्य लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) द्वारा शुरू कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार, इस क्षेत्र में पहले नगर निगम कर्मचारियों के आवास बने हुए थे, जिन्हें चरणबद्ध तरीके से खाली कराया जा चुका है।
अधिकांश कर्मचारी शिफ्ट हो चुके हैं, जबकि शेष कर्मचारियों को भी इसी महीने अन्य स्थानों पर स्थानांतरित किया जाएगा। लोनिवि अब तक तीन इमारतों को ध्वस्त कर चुका है और बाकी भवनों को गिराने का कार्य तेजी से जारी है। विभाग का दावा है कि एक महीने के भीतर सभी भवनों को तोडऩे का काम पूरा कर लिया जाएगा। करीब 70 वर्ष पुरानी ये इमारतें खस्ताहाल हो चुकी थीं और नगर निगम द्वारा इन्हें असुरक्षित घोषित किया गया था। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने भी परियोजना को शीघ्र शुरू करने के निर्देश दिए हैं। परियोजना के लिए सरकारी फंड से 140 करोड़ रुपये की मंजूरी पहले ही मिल चुकी है, जबकि अर्बन चैलेंज फंड के तहत अतिरिक्त वित्तीय सहायता के लिए आवेदन किया है।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश क्राइमहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरहिमाचल प्रदेश समाचार लाइवHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh CrimeHimachal Pradesh News UpdateHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi NewsHimachal Pradesh News Live
Next Story





