भारत
धार्मिक पहचान छिपाकर प्यार का नाटक, फिर ब्लैकमेलिंग; फरियाद लेकर पहुंची युवती
jantaserishta.com
26 Jun 2026 4:47 PM IST

x
जानें पूरा मामला.
पलामू: उत्तर प्रदेश के इटावा जिले की रहने वाली एक युवती ने पलामू जिले के मोहम्मदगंज थाना क्षेत्र के एक युवक पर अपनी धार्मिक पहचान छिपाकर शादी का झांसा देने, शारीरिक और मानसिक शोषण करने तथा आपत्तिजनक वीडियो के जरिए ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने युवती की शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पीड़िता के अनुसार, वह एक निजी ई-कॉमर्स कंपनी में कार्यरत है। उसकी करीब दो वर्ष पहले इंस्टाग्राम के माध्यम से मोहम्मदगंज थाना क्षेत्र के कररिया गांव निवासी एक युवक से पहचान हुई थी। युवती का आरोप है कि युवक ने खुद को दूसरे नाम और दूसरी पहचान के साथ परिचित कराया तथा स्वयं को राजपूत समुदाय का बताया। युवती का आरोप है कि उसने प्यार का नाटक किया। इस दौरान युवक ने शादी का भरोसा देकर उसका शारीरिक, मानसिक और आर्थिक शोषण किया।
युवती ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी ने उसके कुछ आपत्तिजनक फोटो और वीडियो बना लिए, जिनका बाद में ब्लैकमेल करने के लिए इस्तेमाल किया गया। शिकायत के अनुसार, जब उसे युवक की वास्तविक पहचान की जानकारी मिली और उसने उससे दूरी बनाने की कोशिश की, तो आरोपी कथित तौर पर फोटो और वीडियो सार्वजनिक करने की धमकी देने लगा।
युवती ने आरोप लगाया कि वह गुरुवार शाम आरोपी से अपना मोबाइल, लैपटॉप तथा आपत्तिजनक सामग्री वापस लेने के लिए उसके गांव पहुंची थी। वहां आरोपी और उसके परिजनों ने कथित तौर पर उसके साथ दुर्व्यवहार किया, मारपीट की और रातभर उसे घर के बाहर रखा। उसका यह भी आरोप है कि उसका मोबाइल और लैपटॉप छीन लिया गया।
पीड़िता का कहना है कि शुक्रवार सुबह वह वहां से निकलकर करीब छह किलोमीटर पैदल चलकर मोहम्मदगंज थाना पहुंची और पुलिस से सुरक्षा तथा न्याय की गुहार लगाई। मोहम्मदगंज थाना पुलिस ने युवती की शिकायत प्राप्त होने की पुष्टि की है। पुलिस का कहना है कि शिकायत में लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल आरोपी पक्ष की ओर से इस मामले में कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





