भारत

मेडिकल छात्रा से रेप और ब्लैकमेलिंग का मामला दर्ज, आरोपी की तलाश जारी

jantaserishta.com
6 Oct 2025 10:44 AM IST
मेडिकल छात्रा से रेप और ब्लैकमेलिंग का मामला दर्ज, आरोपी की तलाश जारी
x
सनसनीखेज मामला सामने आया है.
नई दिल्ली: दिल्ली के आदर्श नगर थाने में एक 18 वर्षीय एमबीबीएस छात्रा की शिकायत पर दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस केस दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी है। शिकायतकर्ता जींद (हरियाणा) की निवासी और रोहिणी स्थित डॉ. बाबा साहेब अंबेडकर मेडिकल कॉलेज की प्रथम वर्ष की छात्रा है। छात्रा वर्तमान में कॉलेज के छात्रावास में रहती है। उसने हकीकत नगर, पटियाला चौक, जींद निवासी अमनप्रीत पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
छात्रा ने अपनी शिकायत में बताया कि 9 सितंबर को अमनप्रीत ने अपने साथियों के साथ दोस्ती और मुलाकात का झांसा देकर उसे नशीला पदार्थ पिलाया। इसके बाद उसे आदर्श नगर के होटल में जबरन बंधक बनाकर रखा गया। वहां उसका यौन उत्पीड़न किया गया और अश्लील तस्वीरें व वीडियो बनाए गए।
आरोपी ने इन तस्वीरों और वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल किया। उसने कई बार छात्रा को अपने साथ चलने के लिए मजबूर किया और बार-बार यौन उत्पीड़न, धमकी व मानसिक प्रताड़ना दी।
शिकायत के आधार पर आदर्श नगर थाने में 3 अक्टूबर को एफआईआर दर्ज की गई, जिसमें भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 64(1) और 123 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपी अमनप्रीत की तलाश में छापेमारी की जा रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपी के ठिकानों का पता लगाने के लिए तकनीकी और मैनुअल जांच की जा रही है।
वहीं, इस घटना ने कॉलेज प्रशासन और स्थानीय लोगों में चिंता पैदा कर दी है। छात्रावास में रहने वाली अन्य छात्राओं और उनके अभिभावकों ने सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की मांग की है। पुलिस ने पीड़िता को सुरक्षा और सहायता का आश्वासन दिया है।
साथ ही, लोगों से अपील की है कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें। जांच में पीड़िता के बयान और सबूतों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story