
x
चिंतपूर्णी। माता चिंतपूर्णी मंदिर में आस्था और श्रद्धा का एक भावपूर्ण दृश्य देखने को मिला। पंजाब के जालंधर से आए एक श्रद्धालु ने अपनी मन्नत पूरी होने पर माता रानी के चरणों में एक किलो 500 ग्राम चांदी का छत्र अर्पित किया। श्रद्धालु ने बताया कि उन्होंने पहले माता रानी से अपनी मनोकामना पूर्ण होने की प्रार्थना की थी और अब मन्नत पूरी होने पर वह परिवार सहित मंदिर पहुंचे।
विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना करने के बाद उन्होंने चांदी का छत्र अर्पित कर माता का आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिर प्रशासन के अनुसार, समय-समय पर श्रद्धालु अपनी आस्था के अनुसार माता को सोना-चांदी व अन्य भेंट अर्पित करते रहते हैं। यह घटना एक बार फिर दर्शाती है कि माता चिंतपूर्णी के प्रति भक्तों की अटूट श्रद्धा और विश्वास आज भी उतना ही मजबूत है।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh News UpdateHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi News
Next Story





