भारत

बस में सवार महिला से पकड़ा 9.850 ग्राम चिट्टा, गिरफ्तार

Shantanu Roy
25 July 2026 5:32 PM IST
बस में सवार महिला से पकड़ा 9.850 ग्राम चिट्टा, गिरफ्तार
x
Sundarnagar. सुंदरनगर। डीएसपी सुंदरनगर भारत भूषण के दिशा निदेर्शो के तहत पुलिस थाना सुंदरनगर की टीम ने पुंघ में की गई नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने दिल्ली से मनाली जा रही एचआरटीसी बस में सवार एक महिला के कब्जे से 9.850 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। पुलिस ने महिला के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार पुलिस थाना सुंदरनगर की टीम ने पुंघ में नाकाबंदी के दौरान एचआरटीसी बस की तलाशी ली गई। इस दौरान बस की सीट नंबर 38 पर बैठी पिंकी (42) पत्नी जय सिंह, निवासी गांव एवं डाकघर सेवाबधार, तहसील सदर, जिला मंडी, के कब्जे से 9.850 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
Next Story