भारत
हमीरपुर कालेज में 96 % अभ्यर्थियों ने दी बीएड की प्रवेश परीक्षा
Shantanu Roy
28 May 2025 5:35 PM IST

x
Hamirpur. हमीरपुर। राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर में बीएड की प्रवेश परीक्षा मंगलवार को आयोजित की गई। कालेज में प्रवेश परीक्षा को लेकर दो सेंटर बनाए गए थे। इनमें 96 फीसदी अभ्यर्थियों ने परीक्षा में भाग लिया। यह परीक्षा सुबह 11 बजे से लेकर एक बजे तक आयोजित की गई। बता दें कि हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की नए शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए बीएड की प्रवेश परीक्षा मंगलवार को प्रदेश भर में आयोजित की गई। हमीरपुर कालेज में बीएड की प्रवेश परीक्षा के लिए एक सेंटर में 400 अभ्यर्थियों को कॉल लेटर जारी किए गए थे। 391 अभ्यर्थी परीक्षा देने पहुंचे, जबकि 9 अभ्यर्थी परीक्षा से अनुपस्थित पाए गए हैं। दूसरे सेंटर में 313 अभ्यर्थियों को कॉल लेटर जारी किए गए थे। 295 अभ्यर्थियों ने परीक्षा में भाग लिया, जबकि 18 अभ्यर्थी परीक्षा से अनुपस्थित पाए गए हैं।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh News UpdateHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi News
Next Story





