भारत
9 लोगों की मौके पर ही मौत, अनियंत्रित होकर खाई में गिरी सूमो
Nil dhankar
31 March 2022 8:35 PM IST

x
बड़ा हादसा
जम्मू -कश्मीर। पुंछ जिले के सुरनकोट में एक बड़ा हादसा हो गया है। यहां टाटा सूमो अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। बताया जा रहा है कि इस हादसे में 9 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। जबकि, कुछ अन्य घायल बताए जा रहे हैं। घटना का पता चलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस को सूचित किया गया है। बचाव कार्य जारी है।
Next Story





