भारत

85 लाख कैश और 15 लाख के जेवर जब्त, घोटाले का खुलासा होने पर छापेमारी में मिले

Nilmani Pal
10 Oct 2024 2:16 AM GMT
85 लाख कैश और 15 लाख के जेवर जब्त, घोटाले का खुलासा होने पर छापेमारी में मिले
x
पढ़े पूरी खबर

रांची ranchi news। झारखंड में कुछ महीनों पहले एक नौकर के घर से 32 करोड़ रुपए कैश बरामद हुआ था। पहाड़ की तरह करोड़ों रुपए सजा हुआ देख हर कोई हैरान हो गया था। ऐसे में अब दो अलग-अलग विभागों से 109 करोड़ रुपए के घोटाले का खुलासा हुआ है। इसे लेकर छापेमारी की गई। चार लोगों को गिरफ्तार किया गया। वहीं फिर से एक साथ लाखों रुपए कैश और गहने बरामद किए गए हैं। 32 crore rupees cash recovered

झारखंड विद्युत वितरण निगम और उत्पादन निगम से 109 करोड़ के फर्जी निकासी में एटीएस की एसआईटी ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। धुर्वा थाने में दर्ज केस की जांच के लिए एटीएस एसपी रिषभ झा के अधीन 3 एएसपी स्तर के अधिकारियों की एसआईटी गठित की गई थी। जांच में एसआईटी ने जेटीडीसी के कैशियर गिरिजा प्रसाद सिंह और केनरा बैंक के निफ्ट ब्रांच के तत्कालीन शाखा प्रबंधक अमरजीत कुमार को गिरफ्तार किया। स्वीकारोक्ति पर साजिशकर्ता रुद्र कुमार सिंह को बोकारो सेक्टर 8 ए से गिरफ्तार किया। लोकेश्वर प्रसाद नाम के साजिशकर्ता को डिबडीह क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार साजिशकर्ताओं की निशानदेही पर उनके ठिकानों से करीब 85 लाख रुपए कैश और 15 लाख के सोने के गहने (प्राप्त कमीशन के पैसों से) बरामद किए गए। राज्य पुलिस मुख्यालय के आईजी अभियान अमोल वी होमकर ने बताया कि कुल एक करोड़ के अपराध से अर्जित की राशि को बरामद किया गया। बताया कि जांच में एनसीसीआरपी पोर्टल/साइबर क्राइम थाना, सीआईडी द्वारा इंडियान साइबर क्राइम कॉ-ऑडिनेशन सेंटर, बैंकों के साथ लगातार समन्वय बनाकरा खाता फ्रिजिंग की कार्रवाई के साथ फर्जी खातों के उद्भेदन की कार्रवाई हो रही है। अभी तक कुल 300 फर्जी खातों की जानकारी मिली है, जिनमें से सबसे ज्यादा फर्जी अकाउंट उत्कर्ष स्मॉल फाइनांस बैंक में खोले जाने की बात सामने आई है। अब तक 39.70 करोड़ रुपये खातों में फ्रिज किये गये हैं।


Next Story