
x
कुल्लू। जिला कुल्लू में शनिवार को पंचायती राज चुनाव के तीसरे चरण के मतदान हुए। तीसरे चरण में जिला कुल्लू की 76 पंचायतों में मतदान हुआ है। जिला कुल्लू में मतदाताओं ने मतदान करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। जिला कुल्लू में पंचायती राज चुनाव के अंतिम चरण में 84.66 प्रतिशत मतदान हुआ है। सुबह सात बजे से दोपहर बाद 3 बजे तक मतदान हुआ। मतदान करने में जिला कुल्लू के मतदाताओं में काफी उत्साह दिखा। जिला कुल्लू में कुल छह ब्लॉक आते हैं। इन ब्लॉकों की कुल 76 पंचायतों में चुनाव हुए। पंचायतों में प्रधान, उपप्रधान, वार्ड सदस्य, बीडीसी, जिला परिषद सदस्यों के लिए चुनाव हुए। प्रधान, उपप्रधान और वार्ड सदस्यों का मतदान की शाम को ही परिणाम घोषित हुए हैं। जिला कुल्लू में मतदान की प्रतिशतता पर नजर डालें तो तीसरे चरण में बंजार ब्लॉक मतदान करने में फस्र्ट रहा। यहां पर 87.55 प्रतिशत मतदान हुआ है। दूसरे नंबर पर विकास खंड नग्गर रहा है। यहां पर 86.44 प्रतिशत मतदान हुआ है। तीसरे नंबर पर विकास खंड भुुंतर रहा है। यहां कुल 84.85 प्रतिशत मतदान हुआ। वहीं, निरमंड विकास खंड में 84.67 प्रतिशत, आनी विकास खंड में 82.19 प्रतिशत और विकास खंड कुल्लू में 81.75 मतदान हुआ है गांव की सरकार बनाने में जिला कुल्लू के मतदाताओं ने भीड़ में आकर मतदान किया। सुबह से ही हर पोलिंग बूथों में मतदाताओं की मतदान करने के लिए कतारें लगनी शुरू हो गई थी।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश क्राइमहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरहिमाचल प्रदेश समाचार लाइवHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh CrimeHimachal Pradesh News UpdateHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi NewsHimachal Pradesh News Live
Next Story





