भारत

इन्नर अखाड़ा बाजार बचाने के लिए 8.35 करोड़

Shantanu Roy
27 Feb 2026 5:02 PM IST
इन्नर अखाड़ा बाजार बचाने के लिए 8.35 करोड़
x
Kullu. कुल्लू। आपदा के कारण से बीते साल इन्नर अखाड़ा के लोगों को भारी नुकसान झेलना पड़ा था। यहां पर दस से अधिक लोगों की मौत भी मलबे में दबने के कारण से हुई थी, लेकिन इस एरिया के अन्य लोगों के घरों को भी खतरा बना हुआ है। ऐसे में स्थानीय विधायक की पहल से लोगों को बड़ी राहत मिली है। कुल्लू सदर के विधायक सुंदर सिंह ठाकुर ने क्षेत्र के स्थायी सुधार और ढलान स्थिरीकरण कार्यों के लिए 8.35 करोड़ की स्वीकृति की घोषणा की। इस निर्णय से इलाके के करीब 250 घरों में रह रहे लगभग 1000 लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। जो पिछले वर्ष हुए दोहरे भूस्खलन के बाद से भय के साए में जीवन यापन कर रहे हैं। सितंबर 2025 में 2 और 4 सितंबर को लगातार हुए भूस्खलनों ने क्षेत्र में भारी तबाही मचाई थी। इस आपदा में 10 लोगों की मलबे में दबकर मौत हो गई थी और कई मकान
क्षतिग्रस्त हो गए थे।

इस त्रासदी ने पूरे क्षेत्र को गहरे आघात में डाल दिया था। स्शानीय निवासी से मिलते हुए निवासियों को संबोधित करते हुए विधायक सुंदर सिंह ठाकुर ने कहा कि यह एक बड़ा हादसा था। जिसमें कई लोगों ने अपनों को खोया। उन्होंने बताया कि स्वीकृत धनराशि से विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) को लागू किया जाएगा। जिसे संबंधित विभाग द्वारा पहले ही तैयार किया जा चुका है। परियोजना के डिज़ाइन को भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) से मान्यता दिलाई जाएगी। ताकि ढलान स्थिरीकरण कार्य तकनीकी रूप से मजबूत और सुरक्षित हो। परियोजना में विभिन्न विभागों के बीच समन्वय स्थापित किया गया है तथा राज्य की प्राथमिकता समिति से प्रारंभिक स्वीकृति मिल चुकी है। इसका उद्देश्य न केवल क्षेत्र को सुरक्षित करना है बल्कि उसे दोबारा पूरी तरह रहने योग्य बनाना भी है। लोगों का आरोप रहा है कि ऊपरी मठ क्षेत्र में अनियमित निर्माण और खराब जल निकासी व्यवस्था के कारण ढलान कमजोर हुआ। बारिश के दौरान वर्षा जल का सीवरेज चैंबरों से जुड़ जाना स्थिति को जाना।
Next Story