भारत

804 बालिकाओं को मिल रही छात्रावास की सुविधा

Shantanu Roy
20 Aug 2025 4:22 PM IST
804 बालिकाओं को मिल रही छात्रावास की सुविधा
x
Chamba. चंबा। समग्र शिक्षा के तहत जिला केजीबीवी को-ओर्डिनेटर डाक्टर कविता बिजलवान ने उपायुक्त मुकेश रेप्सवाल को कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय छात्रावास करियां की बालिकाओं की ओर से तैयार चंबा कढाई की कृति भेंट की। इस अवसर पर करियां छात्रावास की पार्ट टाइम टीचर नसीम अख्तर तथा मैहला हास्टल की वार्डन रोहिणी शर्मा भी मौजूद रहीं। उपायुक्त मुकेश रेप्सवाल ने बालिकाओं द्धारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। जिला को-ओर्डिनेटर डाक्टर कविता बिजलवान ने बताया कि चंबा में ग्यारह कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय छात्रावास चल रहे हैं, जिसमें 804 बालिकाओं को छात्रावास की सुविधा मिल
रही है।


इन छात्रावासों में बालिकाओं को रहने, खाने, ठहरने इत्यादि की समस्त सुविधाएं समग्र शिक्षा के अंतर्गत उपलब्ध करवाई जा रही हैं। छात्रावास में बालिकाओं को पढाई के साथ-साथ क्राफ्ट वर्क भी सिखाया जाता है। इसके अंतर्गत अलग-अलग छात्रावासों में जूट के बैग, चंबा कढाई के रुमाल, सिलाई, क्रोशिया से बनाया गया सामान, वाल पेंटिंग, वाल हैंगिंग व कुशन इत्यादि तैयार किए जाते हैं। उन्होंने बताया कि छात्रावास में पढाई के साथ-साथ स्किल का कार्य करने से बच्चों में व्यवहारिक जीवन में कार्य काम आने वाली चीजों का ज्ञान बढता है। बच्चों में कार्य करने की रुचि भी बढती है। उन्होंने बताया कि अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले में भी छात्रावास की बालिकाओं द्वारा बनाए गए सामान की प्रदर्शनी लगाई गई थी।
Next Story