भारत

गल्ला व्यापारी के यहां 8 लाख की चोरी, वारदात CCTV में कैद

Nilmani Pal
15 Sept 2025 7:54 AM IST
गल्ला व्यापारी के यहां 8 लाख की चोरी, वारदात CCTV में कैद
x
पढ़े पूरी खबर

मध्यप्रदेश। सतना में एक बार फिर अपराधियों के हौंसले बुलंद हैं. कृषि मंडी रोड स्थित अमन ट्रेडर्स नामक दुकान में अज्ञात चोर ने दिनदहाड़े गल्ला व्यापारी के काउंटर से 8 लाख रुपये उड़ा लिए. यह पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है.

रिपोर्ट के मुताबिक पीड़ित व्यापारी राजेश अग्रवाल ने बताया, 'वो रोजाना की तरह सुबह 11 बजे दुकान पहुंचे. करीब 11:25 बजे उन्होंने 7-8 लाख रुपये दराज में रख दिए. उसी दौरान एक अज्ञात व्यक्ति, जो पहले ग्राहक बनकर बाहर बैठा था, मौका पाकर धीरे से काउंटर तक पहुंचा. उसने दराज खोला और पैसे अपने बैग में डालकर भाग निकला. दुकान के बाहर खड़ी एक लाल रंग की होंडा सीडी मोटरसाइकिल में बैठकर आरोपी आराम से फरार हो गया.' अग्रवाल ने बताया कि उनकी दुकान में इस तरह की यह पांचवीं चोरी की घटना है. शिकायत करने के बावजूद अब तक पुलिस किसी आरोपी को पकड़ नहीं सकी है. उन्होंने कहा कि इस बार पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है. आरोपी के दुकान में आने, बाहर बैठने, पैसे चुराने और भागने की पूरी रिकॉर्डिंग मौजूद है.

घटना की जानकारी मिलते ही मैहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज को खंगालना शुरू किया. पुलिस ने आरोपी की पहचान के आधार पर तलाश तेज कर दी है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. इस वारदात के बाद स्थानीय व्यापारियों में आक्रोश है. उनका कहना है कि लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से व्यवसायी असुरक्षित महसूस कर रहे हैं. उन्होंने पुलिस से कड़ी कार्रवाई की मांग की है.


Next Story
null