भारत

Rajsamand आमेट में मनाया गया 78वां स्वतंत्रता दिवस

Shantanu Roy
16 Aug 2024 5:10 PM IST
Rajsamand आमेट में मनाया गया 78वां स्वतंत्रता दिवस
x
Rajsamand. राजसमंद। राजसमंद आमेट में उपखंड स्तरीय 78वां स्वतंत्रता दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया। स्वतंत्रता दिवस समारोह राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल खेल मैदान में आयोजित किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष कैलाश मेवाड़ा अध्यक्षता उपखंड अधिकारी रक्षा पारीक , विशिष्ट अतिथि तहसीलदार देवाराम भील, न्यायिक मजिस्ट्रेट विजय टांक , विकास अधिकारी लक्ष्मी नारायण मीणा थानाधिकारी सुरेंद्र सिंह शक्तावत और ब्लॉक
शिक्षा अधिकारी नरेंद्र सिंह चुंडावत रहे।

जहां उपखंड अधिकारी रक्षा पारीक ने ने तिरंगा फहराकर कार्यक्रम का आगाज किया। इसके बाद एनसीसी और स्काउट गाइड सहित विभिन्न विद्यालयों से नगर पालिका अध्यक्ष और उपखंड अधिकारी को मार्च पास्ट करते हुए सलामी दी गई। इस दौरान कई स्कूलों के बच्चों द्वारा दी गई सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। विभिन्न विद्यालयों से आए बच्चों ने भारत माता की जय वंदे मातरम जैसे नारों से संपूर्ण परिसर को राष्ट्र प्रेम से सरोबार कर दिया।
Next Story