भारत

74 आईपीएस और 31 SPS अफसरों का ट्रांसफर

Nilmani Pal
19 Aug 2025 6:51 AM IST
74 आईपीएस और 31 SPS अफसरों का ट्रांसफर
x
ब्रेकिंग

गुजरात। सरकार ने लंबे समय बाद राज्य पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल करते हुए 105 आईपीएस और एसपीएस (State Police Service) अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं. इसमें 74 आईपीएस और 31 एसपीएस अधिकारी शामिल हैं. आदेश के तहत 20 जिलों के पुलिस अधीक्षक और चार बड़े शहरों के 32 डीसीपी स्तर के अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं.

जानकारी के मुताबिक, जिन जिलों के पुलिस अधीक्षक बदले गए हैं उनमें वलसाड, मोरबी, राजकोट ग्रामीण, वडोदरा ग्रामीण, डांग, भरुच, बनासकांठा, नर्मदा, देवभूमि द्वारका, अरावली, जामनगर, नवसारी, गिर सोमनाथ, महिसागर, तापी, पंचमहाल, साबरकांठा, खेडा, दाहोद और भावनगर शामिल हैं. सरकार ने इन तबादलों के पीछे फीडबैक सिस्टम और रिपोर्ट कार्ड आधारित मूल्यांकन को आधार बताया है. मुख्यमंत्री, गृह राज्य मंत्री और गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव ने नागरिकों की प्रतिक्रिया, अधिकारियों के कामकाज और गुप्त कंट्रोल रूम फीडबैक सिस्टम का मूल्यांकन कर महज कुछ ही घंटों में आदेश जारी कर दिए.

खास बात यह है कि 2019-20 बैच के युवा आईपीएस अधिकारियों को शहरों के जोन में तैनात किया गया है, जबकि 2018 और इससे वरिष्ठ अधिकारियों को जिलों की अहम जिम्मेदारियां दी गई हैं. वहीं 2012-13 बैच के अधिकारियों (जिन्हें शीघ्र पदोन्नति मिलनी है) को सीआईडी क्राइम और आर्थिक अपराध जैसे महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी सौंपी गई है.

Next Story
null