भारत

गोबिंदसागर झील में 7.04 लाख मछली बीज

Shantanu Roy
10 July 2026 4:28 PM IST
गोबिंदसागर झील में 7.04 लाख मछली बीज
x
Bilaspur. बिलासपुर। मत्स्य विभाग द्वारा गोविंदसागर जलाशय में मत्स्य संसाधनों के संरक्षण, संवर्धन तथा मत्स्य उत्पादन में वृद्धि के उद्देश्य से जून और जुलाई 2026 के दौरान विभागीय मत्स्य बीज फार्मों में तैयार 100 मिलीमीटर से अधिक आकार के कुल 704645 गुणवत्तायुक्त कार्प मत्स्य बीज का सफलतापूर्वक संचयन किया गया। इस अभियान के अंतर्गत 18 जून को विभागीय मत्स्य बीज फार्म नालागढ़ से तैयार 150000 हंगेरियन
स्ट्रेन तथा 146288 कॉमन कार्प मत्स्य बीज का जिला ऊना के दोबड़घाट में संचयन किया गया। इसके बाद चार जुलाई को विभागीय मत्स्य बीज फार्म दयोली (घाघस) में तैयार 202860 कॉमन कार्प मत्स्य बीज का गोविंदसागर जलाशय के मंडी भराड़ी क्षेत्र में तथा सात जुलाई को विभागीय मत्स्य बीज फार्म अलसू जिला मंडी से तैयार 205497 अमूर कार्प मत्स्य बीज का गोबिंदसागर जलाशय के नकराणा क्षेत्र में सफलतापूर्वक संचयन किया गया।

सहायक निदेशक मत्स्य बिलासपुर पंकज ठाकुर ने कहा कि इच्छुक मत्स्य किसान विभागीय फार्म से मात्र एक रुपए प्रति बीज की दर से कार्प मत्स्य बीज प्राप्त कर सकते हैं। वहीं विवेक चंदेल निदेशक मत्स्य विभाग हिमाचल प्रदेश ने बताया कि जून और जुलाई के दौरान विभागीय मत्स्य फार्मों में तैयार 100 मिलीमीटर से अधिक आकार के कुल 704645 गुणवत्तायुक्त कार्प मत्स्य बीज का सफलतापूर्वक संचयन किया गया है। विभागीय मत्स्य बीज फार्म दयोली में भारतीय मेजर कार्प प्रजातियों का प्रजनन कार्य भी प्रारंभ हो चुका है तथा इनका मत्स्य बीज भी शीघ्र उपलब्ध कराया जाएगा। मत्स्य विभाग का निरंतर प्रयास रहेगा कि प्रदेश के जलाशयों में स्थानीय एवं गुणवत्तायुक्त मत्स्य बीज का नियमित संचयन सुनिश्चित किया जाए।
Next Story