
x
पढ़े पूरी खबर
गोहाना: हरियाणा के गोहाना में 70 साल के एक बुजुर्ग मोबाइल टावर पर चढ़ गया. ग्रामीणों ने जब बुजुर्ग को मोबाइल पर चढ़ा देखा, तो उसके परिजनों को मामले की सूचना दी. देखते ही देखते बुजुर्ग के मोबाइल पर चढ़ने की खबर पूरे गांव में फेल गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित बुजुर्ग को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया. इसके बाद वह मोबाइल टावर से नीचे उतरा.
बुजुर्ग ने अपने नोट में गांव के ही चार लोगों पर काफी दिनों से परेशान किए जाने का आरोप लगाया है. नोट में यह भी लिखा है कि अगर मेरी जान चली गई, तो उसके मौत की जिम्मेदार वही लोग होंगे. बुजुर्ग ने अपने नोट में पुलिस में शिकायत करने की बात भी लिखा है. आरोप है कि पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की. इससे क्षुब्ध होकर वे यह कदम उठाने को मजबूर हो गए.
मदीना गांव के रहने वाले पीड़ित बुजुर्ग आनंद ने बताया है कि उसका पड़ोसी उसके घर के दीवार पर कब्जा कर लिया है. इसकी शिकायत सीएम विंडो में दर्ज करवाई, तो उसने रंजिश में रास्ता रोककर पत्नी से मारपीट का आरोप लगाया और उल्टे मेरे खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवा दी. इससे परेशान होकर वे मोबाइल टावर पर चढ़ गए.
वहीं, पीड़ित बुजुर्ग आनंद के बेटे और पत्नी ने कहा कि उसके घर की दीवार पर पड़ोस में रहने वाले पंडित जी कब्जा कर लिया है, जबकि वह दीवार मेरी है. उन्होंने मेरे खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज करवा दिया. पहले दीवार पर कब्जा किया. इसके बाद झूठा मामला दर्ज करवा दिया. अगर उसके खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई, तो सभी लोग जहर खाने को मजबूर हो जाएंगे.
बरोदा थाना इंचार्ज लाल सिंह ने बताया की हमें बुजुर्ग के मोबाइल टावर पर चढ़ने की सूचना प्राप्त हुई थी. इसी सूचना पर मौके पर पहुंचे. इसके बाद उससे फोन पर बात कर उचित कार्रवाई का भरोसा दिया. इसके बाद बुजुर्ग नीचे उतरकर आए हैं. बुजुर्ग का मेडिकल करवाने के लिए हॉस्पिटल ले जाया जा रहा है.
Tagsगोहानागोहाना न्यूज़हरियाणाहरियाणा न्यूज़70 साल का बुजुर्ग परेशानमोबाइल टावर पर चढ़ाGohanaGohana NewsHaryanaHaryana News70 year old man upsetclimbs mobile tower
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





