
x
बिलासपुर। बिलासपुर के लुहणू मैदान में रविवार 23 नवंबर को होने वाले विरासत-ए-कहलूर महोत्सव राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के शताब्दी वर्ष को समर्पित होगा। इस दफा बिलासपुर के लुहणू क्रिकेट स्टेडियम में बिलासपुर जिला का नाम चमका चुके 70 अंतरराष्ट्रीय खिलाडिय़ों को सम्मानित किया जाएगा। रविवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं हमीरपुर लोकसभा चुनाव क्षेत्र के सांसद अनुराग सिंह ठाकुर इन खिलाडिय़ों को सम्मानित करेंगे। क्रिकेट से सुषमा वर्मा, कबड्डी में प्रियंका नेगी, मास्टर्स खिलाडिय़ों में सुरेश नड्डा सहित अन्य अंतराष्ट्रीय खिलाडिय़ों को विरासत-ए-कहलूर महोत्सव में सम्मानित किया जाएगा। शुक्रवार को जिला बिलासपुर क्रिकेट संघ के सचिव विशाल जगातो ने इसका खुलासा प्रेसवार्ता में किया।
विशाल जगोता ने कहा कि एक दिवसीय महोत्सव के तहत अन्य विभिन्न गतिविधियों का भी आयोजन किया जाएगा। सांसद अनुराग ठाकुर के निर्देशानुसार इस विरासत-ए-कहलूर महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस दफा इस खेल महोत्सव में मातृ शक्ति को भी शामिल किया गया है। इसमें करीब 1000 मातृ शक्ति विभिन्न खेल गतिविधियों में भाग लेगी। करीब 500 युवा विभिन्न खेल गतिविधियों में भाग लेंगे। वहीं, मातृ शक्ति के लिए रस्साकस्सी, मटका फोड़ प्रतियोगिता, म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता होगी। वहीं, युवाओं के लिए क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। सांसद अनुराग ठाकुर बतौर मुख्य अतिथि इस कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। विशाला जगोता कहा कि इस कार्यक्रम में सदर विधायक त्रिलोक जम्बाल, नयनादेवी विधायक रणधीर शर्मा, झंडूता धायक जेआर कटवाल, पूर्व मंत्री राजेंद्र गर्ग विशेष रूप से शिरकत करेंगे।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरहिमाचल प्रदेश समाचार लाइवHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh News UpdatesHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi NewsHimachal Pradesh News Live
Next Story





