Breaking News

7 साल के मासूम की गला दबाकर हत्या, नग्न अवस्था में मिली लाश

Shantanu Roy
12 Dec 2023 1:20 PM GMT
7 साल के मासूम की गला दबाकर हत्या, नग्न अवस्था में मिली लाश
x

पूर्णिया। पूर्णिया के रूपौली में पुरानी रंजिश में 7 साल के मासूम की गला दबाकर हत्या कर दी गई। किशोर का शव उसके घर से महज 100 मीटर की दूरी पर नग्न अवस्था में मकई खेत में फेंका हुआ मिला। गले पर काले गहरे निशान मिले हैं। पुलिस की जांच में किशोर की हत्या कर शव फेंके जाने की बात सामने आई है।

मामला रुपौली थाना क्षेत्र के गद्दिघाट नवटोलिया से जुड़ा है। वहीं इस सनसनीखेज मामले के बाद से पूरे गांव में हड़कंप मचा है। एफ एसएल और डॉग स्क्वियाड की टीम मौके पर पहुंचकर साक्ष्यों के संकलन में जुट गई है। मृतक किशोर की पहचान रुपौली थाना क्षेत्र के गद्दिघाट नवटोलिया निवासी सुद्धन ऋषि के बेटे मंटू ऋषि (7) के रूप में हुई है।

घटना की जानकारी देते हुए मृतक के पिता सुद्धन ऋषि ने बताया कि बीते सोमवार को रात करीब 7 बजे मंटू घर के बाहर सड़क पर खेल रहा था। कुछ ही देर बाद जब वे उसे खाना खाने के लिए बुलाने गए। तो किशोर वहां से गायब था। जिसके बाद परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। वे पूरी रात किशोर को खोजते रहें। वहीं सुबह जब कुछ बच्चे शौच के लिए गए तो मकई के खेत में मंटू का शव फेंका हुआ पाया। बच्चे दौड़े -भागे घर पहुंचे। किशोर का शव मकई के खेत में फेंके होने की बात बताई। जिसके बाद ग्रामीणों ने परिजनों को घटना की सूचना दी। किशोर की मौत के बाद से परिजनों में मातम पसरा है।

घटना की जानकारी देते हुए मासूम के पिता सुद्धन ऋषि ने बताया कि पड़ोसी से उनका विवाद चल रहा है। पुरानी रंजिश में पड़ोसी ने ही उनके बेटे की हत्या की है। किसी को उसके ऊपर शक न हो, इसके लिए शव को मकई के खेत में फेंक दिया है। बेटे के गले को किसी चीज से दबाया गया है और उसकी हत्या की गई है।

Next Story