Breaking News

मोमबत्ती फैक्ट्री में आग लगने से अब तक 7 लोगों की मौत

Shantanu Roy
8 Dec 2023 5:51 PM GMT
मोमबत्ती फैक्ट्री में आग लगने से अब तक 7 लोगों की मौत
x

पुणे। महाराष्ट्र के पुणे जिले के पिंपरी चिंचवड़ इलाके में एक मोमबत्ती फैक्ट्री में आग लगने से कम से कम सात लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए। पिंपरी-चिंचवड़ नगर आयुक्त शेखर सिंह ने कहा कि फायर ब्रिगेड को आज दोपहर करीब 2.45 बजे तलावड़े की एक फैक्ट्री में आग लगने की सूचना मिली। पुलिस के मुताबिक, कई लोगों के फंसे होने की भी आशंका है।

फैक्ट्री में स्पार्कलिंग मोमबत्तियां बनाई जाती हैं, जिनका इस्तेमाल आमतौर पर जन्मदिन समारोह के लिए किया जाता है। शेखर सिंह ने कहा, “आग पूरी तरह से बुझ गई है लेकिन आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है।”

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मरने वाले सभी सात लोगों में छह महिलाएं शामिल हैं। अधिकारियों ने बताया कि इस बीच, सभी घायल लोगों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पतालों में ले जाया गया है। नगर निगम आयुक्त के मुताबिक, आग पर काबू पा लिया गया है और फिलहाल वह आग लगने के कारण का पता लगा रहे हैं।

VIDEO | A fire broke out in a factory near Talwade industrial area in Pimpri Chinchwad near Pune earlier today. Several workers were feared trapped in the incident. More details are awaited. pic.twitter.com/d5pr0VNqgb

— Press Trust of India (@PTI_News) December 8, 2023

आग लगने की जानकारी मिलने के बाद मौके पर कई दमकल गाड़ियां पहुंची, जिसकी मदद से आग पर काबू पा लिया गया। वहीं हादसे के बाद यहां भारी संख्या पुलिस बल की भी तैनाती कर दी गई। तुरंत लोगों को फैक्ट्री से दूर कर दिया गया और झुलसे हुए लोगों को भी इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। हादसे मरने वालों में महिलाओं की संख्या ज्यादा है, फिलहाल शवों की पहचान ​की जा रही है।

Next Story