भारत

7 अधिकारियों व कर्मचारियों का क्षेत्रीय केंद्र धर्मशाला से HPU शिमला तबादला

Shantanu Roy
21 Sep 2023 10:10 AM GMT
7 अधिकारियों व कर्मचारियों का क्षेत्रीय केंद्र धर्मशाला से HPU शिमला तबादला
x
शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) के क्षेत्रीय केंद्र धर्मशाला से 7 अधिकारियों/कर्मचारियों के तबादला आदेश जारी कर दिए हैं। इन्हेें क्षेत्रीय केंद्र धर्मशाला से एचपीयू शिमला भेजा गया है। इन अधिकारियों में अधीक्षक ग्रेड-2 अशोक कुमार, सीनियर असिस्टैंट कांति स्वरूप, अरुण कुमार, ओमी प्रसाद, क्लर्क गणेश कुमार, राजेश कुमार और बेलदार मनोहर लाल शामिल हैं। इन्हें विश्वविद्यालय की स्थापना शाखा में रिपोर्ट करना होगा। इसके अलावा 2 कर्मचारियों का एचपीयू शिमला से क्षेत्रीय केंद्र धर्मशाला तबादला किया गया है। इसमेें जूनियर असिस्टैंट सुनील कुमार व जेओए आईटी सुल्तान मोहम्मद शामिल हैं। इस संबंध में विश्वविद्यालय की ओर से अधिसूचना जारी हो गई है।
Next Story