
x
बताया जा रहा है कि रात के समय एक परिवार अपने घर में सो रहा था.
रियासी: जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में शुक्रवार रात दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां पर बादल फटने के कारण एक ही परिवार के सात लोगों की मौत हो गई। पूरा मामला रियासी के माहौर इलाके का है, जहां शुक्रवार रात बादल फटने की घटना हुई। बताया जा रहा है कि रात के समय एक परिवार अपने घर में सो रहा था। इस दौरान बादल फटने की वजह से आए मलबे में परिवार के लोग दब गए। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू किया और सभी शवों को बाहर निकाला।
स्थानीय विधायक माहौर मोहम्मद खुर्शीद ने पत्रकारों से बात करते हुए हादसे पर दुख जताया। उन्होंने कहा, "यह बहुत दुख की बात है। इतनी तेज बरसात और तूफान मैंने आज तक नहीं देखा है। मेरे क्षेत्र का एक मकान शुक्रवार रात को बादल फटने की चपेट में आ गया है। इसमें नजीर अहमद (करीब 37 वर्ष) और उनकी पत्नी वजीरा बेगम (करीब 35 वर्ष) के साथ-साथ दंपति के पांच बच्चे अपने मकान में सो रहे थे।"
उन्होंने बताया, "इस दौरान रात में भीषण बारिश हुई और बादल फट गया। बादल फटने के बाद जितना भी मलबा था, पूरा का पूरा उनके मकान पर जा गिरा। इस हादसे में सात लोगों की मौत हो गई। सुबह से ही रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू हुआ। सातों शव मलबे से निकाल लिए गए हैं।"
खुर्शीद ने बताया, "इस हादसे में बहुत बड़ा नुकसान हुआ है। इस हादसे पर जितना अफसोस किया जाए, उतना कम है। हादसे में जान गंवाने वाले लोग बहुत गरीब थे और रात में सोते हुए ही उनकी मौत हो गई। मैं घटनास्थल पर पहुंचने की कोशिश कर रहा हूं, लेकिन भारी बारिश की वजह से सारे रास्ते बंद हैं। भदौरा ब्रिज बह चुका है, सारी रोड बंद पड़ी हुई हैं। हम सरकार से उनको मदद दिलाने के लिए पूरी कोशिश करेंगे और राहत बचाव कार्य तेज करेंगे। उनके परिवार में कोई बचा नहीं, लेकिन जो भी भाई-बहन होंगे, उनसे संपर्क करेंगे।"
Tagsजम्मू-कश्मीररियासीरियासी में बादल फटने से एक ही परिवार के 7 लोगों की मौतJammu and KashmirReasi7 people of the same family died due to cloudburst in Reasi
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





