भारत

Salogra Dumping Site से 68015.19 हजार टन कचरा लगाया ठिकाने

Shantanu Roy
3 Jun 2024 12:14 PM GMT
Salogra Dumping Site से 68015.19 हजार टन कचरा लगाया ठिकाने
x
Solan: सोलन। जल्द ही सोलन शहर solan city में आने वाले पर्यटकों को कूड़े की दुर्गंध से छुटकारा मिलेगा। सोलन के सलोगड़ा डंपिंग साइट पर बीते दो दशक से जमा कचरे को ठिकाने लगाने का कार्य अंतिम चरण में पहुंच गया है। बताया जा रहा है कि कचरा ठिकाने लगानी वाली निजी कंपनी सनटेन लाइफ ने सलोगड़ा कूड़ा संयत्र में करीब 68015.19 हजार टन पुराना कचरा ठिकाने लगा दिया है और लगभग 1200 सौ टन कचरा बाकी है, जिसे जल्द ही ठिकाने लगा दियाजाएगा। जानकारी के अनुसार कूड़े का यह ढेर करीब बीस साल पुराना है, जोकि 2001 से डंप किया गया है। पुराना कचरा ठिकाने लगाने की कवायत दिसंबर-2022 को शुरू हुई। नगर निगम ने चंडीगढ़ की एक निजी कंपनी सनटेन लाइफ से पुराना कचरा ठिकाने लगाने का 877 रुपए प्रति टन करार किया।

जिसमें जमीन से पुराना कचरा निकाल कर उसे प्रौसेस करके बायोगैस तथा जैविक खाद में बदलना था। जून माह तक सलोगड़ा स्थित कूड़ा संयत्र से पुराना कचरा बिलकुल साफ कर दिया जाएगा। 2018 तक सोलन के पास अपना कोई कूड़ा संयंत्र नहीं था। जब सोलन नगर परिषद हुआ करती थी तब कूड़ा सलोगड़ा डंपिंग साइट पर फेंका जाता था, जिसे बाद में एनजीटी के आदेश के बाद बंद कर दिया। उसके बाद सोलन का कूड़ा शिमला भेजा जाता रहा, जिसमें लाखों का खर्च आता था। 2020 में जब सोलन नगर परिषद से सोलन नगर निगम बना उसके दो साल बाद दिसंबर-2022 में सोलन नगर निगम ने पुराना कूड़ा ठिकाने लगाने तथा नए कूड़े की छंटाई करने के लिए सलोगड़ा में एक कुड़ा संयत्र लगाया और एक निजी कंपनी से करार किया गया। नगर परिषद से निगम बने सोलन शहर ने पिछले 20 वर्षों मे जो कचरा उगला था उसे ठिकाने लगाना किसी चुनौती से कम नहीं था। कूड़े का यह ढेर करीब बीस साल पुराना था, जो 2001 से डंप किया गया था। लेकिन दो साल के प्रयास बाद अब सलोगड़ा डंपिंग साइट से पुराना कचरा लगभग ठिकाने लगा दिया गया है। नगर निगम सोलन की ये एक बड़ी उपलब्धि में माना जाएगा।
Next Story