Breaking News

67 वीं राज्य स्तरीय शालेय कीड़ा प्रतियोगिता आज से खेल परिसर में होगा शुरू

Admin Delhi 1
11 Dec 2023 4:47 AM GMT
67 वीं राज्य स्तरीय शालेय कीड़ा प्रतियोगिता आज से खेल परिसर में होगा शुरू
x

सागर: 67 वीं राज्य स्तरीय शालेय कीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ सोमवार, 11 दिसंबर को प्रातः 11 बजे खेल परिसर में प्रभारी कलेक्टर चंद्रशेखर शुक्ला की उपस्थिति में संपन्न होगा। इस अवसर पर अपर कलेक्टर सपना त्रिपाठी संयुक्त संचालक लोक शिक्षण सागर संभाग मनीष वर्मा सहित अन्य अतिथि शामिल होंगे। यह जानकारी रविवार को जनसम्पर्क अधिकारी मनोज नेमा ने दी।

उन्होंने बताया कि 67 में राज्य स्तरीय शालेय कीड़ा प्रतियोगिता में प्रदेश के 10 संभागों के 1400 प्रतियोगी शामिल होंगे। जिसमें एथलेटिक्स बालक बालिका 17 वर्ष 19 वर्ष के प्रतियोगियों द्वारा खेल खेले जाएंगे एवं कूड़ो बालक बालिका 14 वर्ष 17 वर्ष 19 वर्ष की बालक बालिका शामिल होंगे, जिनके लिए समस्त आवश्यक व्यवस्थाएं कलेक्टर दीपक आर्य के निर्देश पर सुनिश्चित की गई है।

उन्होंने बताया कि स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा सागर में आयोजित 67 वीं राज्य स्तरीय शालेय कीड़ा प्रतियोगिता में समस्त आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। मुख्य रूप से शीत ऋतु को देखते हुए गर्म पानी, रजाई, गद्दे की व्यवस्था सुनिश्चित की गई हैं। खेल स्थलों पर एंबुलेंस, डॉक्टर, पैरामेडिकल स्टाफ, दवाईयों की व्यवस्था भी की गई। प्रतियोगियों के आवास स्थल पर दवाईयों का छिड़काव भी किया गया है। प्रतिदिन आवास स्थलों पर स्वास्थ्य विभाग के द्वारा प्रतियोगियों की जांच की जायगी। इसी प्रकार प्रतिभागिता स्थल पर चलित शौचालय, एम्बुलेंस, पानी का टैंकर, महिला पुलिस की व्यवस्था की जा रही हैं।

जिला क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी द्वारा प्रतिभागियों को आवास स्थल से खेल स्थल तक आने-जाने के लिए बसों की व्यवस्था की गई हैं। जिला शिक्षा अधिकारी अरविंद जैन ने प्रतियोगिता के संबंध में विस्तार से जानकारी दी एवं बताया कि प्रतियोगिता को संपन्न करने के लिए विभाग के द्वारा विभिन्न समितियां का गठन किया गया है, जिसके नोडल अधिकारी भी अलग-अलग नियुक्त किए गए हैं। जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि प्रतियोगिता में आदिवासी विकास संभाग इंदौर संभाग, जबलपुर ,रीवा ,सागर, भोपाल ,ग्वालियर, नर्मदा पुरम ,शहडोल एवं उज्जैन संभाग की प्रतियोगी शामिल होंगे।

Next Story