भारत

65 सडक़ें बंद, 27.67 करोड़ का नुकसान, मंडी में सबसे ज्यादा सडक़ें बाधित

Shantanu Roy
21 Feb 2025 4:33 PM IST
65 सडक़ें बंद, 27.67 करोड़ का नुकसान, मंडी में सबसे ज्यादा सडक़ें बाधित
x
Shimla. शिमला। हिमाचल में ताजा बर्फबारी से 65 सडक़ें बाधित हो गई हैं। सबसे ज्यादा 38 सडक़ें मंडी जोन में बाधित हुई हैं। इनमें बड़ा आंकड़ा कुल्लू सर्किल के उदयपुर डिवीजन का है। यहां 37 सडक़ें बाधित हुई हैं, जबकि सेराज में चार, पद्धर में दो और बैजनाथ में एक सडक़ पर आवाजाही बंद है। बर्फबारी के बाद शिमला जोन में 26 सडक़ें प्रभावित हुई हैं। इनमें इनमें दस सडक़ें रामपुर, जबकि इतनी ही सडक़ें शिमला डिवीजन में बाधित हैं। इसके अलावा नाहन में चार और रोहड़ू सर्किल के डोडराक्वार और कोटखाई में एक-एक सडक़ बंद है। पीडब्ल्यूडी ने आगामी 24 घंटे के दौरान 15 सडक़ों पर दोबारा से यातायात बहाल कर लेने की बात कही है। फिलहाल विभाग को अभी तक 27 करोड़ 67 लाख रुपए का नुकसान हुआ है, जबकि राज्य भर में 177 मशीनों को बर्फ हटाने में तैनात किया गया है। पीडब्ल्यूडी के प्रमुख अभियंता एनपी सिंह ने बताया कि बर्फबारी को लेकर मिले अलर्ट के बाद मशीनरी तैनात कर दी
गई थी।

इसके बाद बर्फबारी होते ही विभाग ने बर्फ हटाने का काम शुरू कर दिया। उन्होंने बताया कि आगामी 48 घंटे के दौरान मौसम साफ रहा, तो विभाग 80 फीसदी सडक़ों को दोबारा बहाल कर लेगा। उन्होंने बताया कि बर्फबारी से ज्यादातर असर उन्हीं इलाकों में देखने को मिला है, जहां पहले भी सडक़ें बाधित थीं। उन्होंने बताया कि विभाग बर्फबारी पूरी तरह से खत्म होने के बाद इन इलाकों में भारी मशीनरी उतार कर आवाजाही को पूरी तरह से बहाल करेगा। उन्होंने कहा कि अब तक जो भी नुकसान हुआ है, उसकी रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजी जा रही है। आने वाले दिनों में नुकसान का आंकड़ा और अधिक बढ़ सकता है। ताजा हिमपात से प्रदेश भर में ऊंची पहाडिय़ां फिर से बर्फ से ढक गई हैं। गुरुवार को ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी और निचले क्षेत्रों में बारिश का दौर जारी है। इससे पहले फरवरी माह में ही मौसम गर्म हो गया था, परंतु मौसम के करवट बदलने से पूरा क्षेत्र शीत लहर की चपेट में आ गया है।
Next Story