भारत

60 साल के बुजुर्ग की हत्या, बेटा निकला आरोपी

jantaserishta.com
26 April 2022 5:45 PM IST
60 साल के बुजुर्ग की हत्या, बेटा निकला आरोपी
x

रेवाड़ी: हरियाणा के रेवाड़ी में मामूली विवाद के बाद एक बेटे ने ही अपने पिता को मौत के घाट उतार दिया. मामला रेवाड़ी के जाडरा गांव का है. पिता की हत्या के बाद आरोपी बेटा मौके से फरार हो गया, जबकि मृतक का दूसरा बेटा गंभीर रूप से घायल है.

दरअसल सोमवार की रात जाडरा गांव में पिता और बेटे के बीच आपसी विवाद हो गया. इसके बाद गुस्साए बेटे ने अपने ही पिता की लकड़ी से पीट-पीट कर जान ले ली.
इस दौरान बीच-बचाव करने आया मृतक का दूसरा बेटा भी गंभीर रूप से घायल हो गया. पुलिस ने इस मामले में हत्या का केस दर्ज कर फरार आरोपी की तलाश शुरू कर दी है.
60 साल के मृतक राजेश होमगार्ड की नौकरी से रिटायर होने के बाद घर पर ही अपने दो बेटों अजय और रिंकू के साथ रहते थे. जानकारी के मुताबिक सोमवार की रात को अजय और राजेश के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था.
इसी झगड़े में अजय ने पिता पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया. बीच-बचाव करने में अजय का दूसरा भाई रिंकू घायल हो गया. ज्यादा चोट लगने की वजह से उनके पिता की मौत हो गई. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची रामपुरा पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया.
हरियाणा के बहादुरगढ़ में संपत्ति विवाद को लेकर छोटे भाई ने बड़े भाई के घर में घुसकर ताबड़तोड़ गोलियां दाग दी. फायरिंग में आरोपी के बड़े भाई की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि परिवार के अन्य लोग बुरी तरह घायल हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
रिपोर्ट के मुताबिक बहादुरगढ़ के वत्स कॉलोनी में विजय नाम का एक शख्स शराब के नशे में अपने बड़े भाई राजेंद्र के घर पहुंचा और ताबड़तोड़ गोलियां चला दी. इस गोलीबारी में आरोपी के बड़े भाई की मौत हो गई जबकि उसकी पत्नी (रतन कुमारी) और दो बेटों का इलाज पीजीआई रोहतक में चल रहा है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story