भारत

धार्मिक यात्रा में भगदड़ मचने से 6 लोगों की मौत, कई घायल

Nilmani Pal
3 May 2025 7:36 AM IST
धार्मिक यात्रा में भगदड़ मचने से 6 लोगों की मौत, कई घायल
x
बड़ी खबर

गोवा। शिरगांव में आयोजित श्री लैराई 'जात्रा' के दौरान एक दर्दनाक हादसा हुआ है जहां भगदड़ मचने से 6 लोगों की मौत हो गई और 30 से अधिक लोग घायल हो गए. घायलों को तुरंत गोवा मेडिकल कॉलेज (GMC) और मापुसा स्थित नॉर्थ गोवा डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है.

यह हादसा तब हुआ जब बड़ी की संख्या में श्रद्धालु पारंपरिक 'जात्रा' में भाग लेने के लिए इकट्ठा हुए थे. भारी भीड़ के बीच अफरा-तफरी मच गई, जिससे भगदड़ जैसी स्थिति बन गई और भगदड़ मच गई कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है.

घटना की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत ने स्थिति का जायजा लेने के लिए नॉर्थ गोवा डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल और बिचोलिम अस्पताल का दौरा किया. सीएम ने घायलों से मुलाकात कर उनके इलाज की जानकारी ली और अधिकारियों को सभी आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए.

Next Story
null