भारत

Baner Khad की बाढ़ में फंसे 6 श्रद्धालु

Shantanu Roy
2 July 2024 9:43 AM GMT
Baner Khad की बाढ़ में फंसे 6 श्रद्धालु
x
रेस्क्यू अभियान जारी
Kangra. कांगड़ा। कांगड़ा बाईपास स्थित बनेर खड्ड में मंगलवार सुबह बाहरी राज्य से माता को दर्शनों को आए 6 श्रद्धालु नहाते समय अचानक पानी का बहाव बढऩे से पानी में फस गए, जिन्हें निकालने के लिए स्थानीय लोगों के साथ स्थायी प्रशासन द्वारा कार्य जारी है। अंतिम सूचना मिलने तक तीन श्रद्धालुओं को सुरक्षित पानी से बाहर निकाल लिया गया था, जबकि बाकी श्रद्धालुओं को बचाने का कार्य जारी है। बरसात के दिनों में नदी नालों से दूर रहने की सलाह दी जाती है। लेकिन कुछ लोग इसे दर किनार कर अपनी जान जोखिम में डाल कर नदी- नालों में नहाने पर मस्ती करने के लिए उतर जाते हैं। ऐसा ही कुछ हुए कांगड़ा में। यहां पर मां बज्रेश्वरी मंदिर में दर्शन करने आए श्रद्धालु नहाने के इरादे से बनेर खड्ड में चले गए। तभी खड्ड में जलस्तर बढ़ा और
ये 6 श्रद्धालु बाढ़ में फंस गए।
सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे प्रशासन ने कड़ी मशक़्क़त से इनकी जान बचाई और बाहर निकाला। कांगड़ा जिले के ऊपरी क्षेत्रों में भारी बारिश के बाद बनेर खड्ड (Baner Khad) में अचानक जलस्तर बढ़ गया और छह लोग फंस गए। उफनती खड्ड के बीच फंसे छह लोगों में चीखपुकार मच गई। इसमें पांच लोग यूपी, जबकि एक स्थानीय युवक था। सूचना मिलते ही दमकल विभाग (Fire Department) ने बचाव अभियान शुरू किया और सभी छह लोगों को सुरक्षित खड्ड से बाहर निकाला। बचाव अभियान में शामिल दमकल अधिकारी (
Fire Officer
) अशोक राणा के साहस की हर ओर प्रशंसा (Praise) हो रही है।
जानकारी के अनुसार आज सुबह करीब सवा छह बजे बनेर खड्ड Baner Khadd में करीब 150 लोग नहाने के लिए उतरे थे। दमकल विभाग का कार्यालय खड्ड के बिल्कुल समीप है। दमकल अधिकारी अशोक राणा Fire Officer Ashok Rana ने बताया कि अचानक खड्ड का जलस्तर बढ़ने लगा। उनके कमरे से यह साफ दिख रहा था। वह तुरंत भागकर खड्ड के समीप पहुंचे। वहां खड्ड किनारे नहा रहे लोगों को बाहर आने के लिए कहा। लेकिन खड्ड के बीच पत्थर पर खड़े छह लोग फंस गए। देखते ही देखते खड्ड का बहाव
Flow
और बढ़ने लगा। फंसे लोगों ने चिल्लाना शुरू कर दिया।
दमकल अधिकारी ने फंसे लोगों में से एक के साथ मोबाइल से बात की और उन्हें शांत और हौसला रखने के लिए कहा। सबसे पहले रस्सी और लाइफ सेविंग जैकेट के सहारे अशोक राणा उनके पास पहुंचे, उनका हौसला बढ़ाया और करीब दो घंटे तक के जोखिम भरे इस बचाव अभियान के बाद सबकी जान बचा ली गई। राणा ने बताया कि यूपी के बुलंदशहर और हापुड़ जिले के सुमित कुमार, सुनील कुमार, राम जगत, लव-कुश और धर्मवीर सिंह को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। इनके साथ ही एक स्थानीय युवक राहुल सुरक्षित बचाया गया। माैके पर एसडीएम इशांत जसवाल SDM Ishant Jaswal भी पहुंचे थे।
Next Story