भारत
भयानक हिंसा में 6 मौतें, अब तक 116 पकड़ाए, मोनू मानेसर ने कही ये बात
jantaserishta.com
2 Aug 2023 1:07 PM IST

x
नई दिल्ली: नूंह में सोमवार को हुई भीषण हिंसा पर बवाल जारी है। इस हिंसा के लिए मोनू मानेसर के एक वीडियो को जिम्मेदार माना जा रहा है, जिसमें उसने लोगों से नूंह में जुटने की अपील की थी। इस पर मोनू मानेसर का बयान सामने आया है और उसने सफाई दी है। मोनू मानेसर ने कहा कि मैंने कोई वीडियो जारी नहीं किया था, जिसमें लोगों से रैली में पहुंचने की अपील की हो। मैं तो खुद उस रैली में नहीं गया था। उसने कहा कि मैंने कोई भड़काने वाली स्पीच नहीं दी और ना ही उस रैली में गया था, जिस पर 31 अगस्त को नूंह में अटैक हो गया था और फिर हिंसा भड़क गई।
मोनू मानेसर का कहना है कि इस हिंसा के लिए कांग्रेस के विधायक मामिन खान जिम्मेदार हैं। उसने कहा कि मैं तो सिर्फ गोरक्षा करता हूं और हमेशा प्रशासन के साथ मिलकर ही काम करता हूं। लेकिन हिंदुओं के साथ जो हरियाणा में हुआ है, उसे भी समाज बर्दाश्त नहीं करेगा। बता दें कि मोनू मानेसर खुद को गोरक्षक होने का दावा करता रहा है। इस बीच चर्चा है कि रैली के लिए अपनी फरीदाबाद में रहने वाले गोरक्षक बिट्टू बजरंगी की ओर से अपील की गई थी। इसमें उसने कहा था कि रैली की लोकेशन शेयर करूंगा।
हरियाणा के होम मिनिस्टर अनिल विज ने भी कहा था कि मोनू मानेसर रैली में मौजूद नहीं था। उन्होंने कहा कि इस घटना के पीछे कोई साजिश है, जिसका जल्दी ही खुलासा किया जाएगा। मोनू मानेसर पर जुनैद और नासिर नाम के दो युवाओं का अपहरण कर हत्या करने का भी आरोप है। दोनों भाई पशु कारोबारी बताए जाते हैं। उनके शव एक जली हुई कार में इसी साल फरवरी में हरियाणा के भिवानी शहर में मिले थे। अब एक बार फिर से नूंह की हिंसा में उसका नाम आ रहा है। हालांकि अब तक फरार चल रहा मोनू मानेसर अब मीडिया से भी बात करने लगा है। उसका कहना है कि नूंह की हिंसा से वह दूर था और उसका कोई लेना-देना नहीं है।
Tagsनूंहनूंह न्यूज़नूंह हिंसाहिंसाहरियाणाहरियाणा न्यूज़हरियाणा पुलिसमोनू मानेसरNuhNuh NewsNuh ViolenceViolenceHaryanaHaryana NewsHaryana PoliceMonu Manesar
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





