
x
नाहन। जिला सिरमौर के विभिन्न बैंकों और इंश्योरेंस कंपनियों में 59,753 ऐसे खाते अनक्लेम्ड घोषित हुए हैं, जिनमें विगत दस साल में किसी भी तरह का कोई लेन-देन नहीं हुआ है। अकेेले जिला सिरमौर के बैंकों में ऐसी अनक्लेम्ड राशि 19.83 करोड़ की है, जिसे सही हकदार तक पहुंचाने के लिए वित्त मंत्रालय भारत सरकार ने वित्त विभाग सेवाएं के तहत 31 दिसंबर तक विशेष अभियान छेड़ा है। इसी अभियान के तहत शुक्रवार को लीड डिस्ट्रिक्ट मैनेजर यूकों बैंक सनोज कुमार सिंह के नेतृत्त्व में यूको आरसेटी नाहन में विशेष शिविर का आयोजन आपका धन, आपका अधिकार की थीम के तहत हुआ, जिसमें जिला सिरमौर के दो दर्जन के करीब विभिन्न बैंकों और सामान्य एवं जीवन बीमा निगम के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया, जिसमें संयुक्त तौर पर जिला अग्रणी प्रबंधक को यूको बैंक सनोज कुमार सिंह ने निर्देश दिए कि बैंकों में अनक्लेम्ड राशि को तीन माह के भीतर सही हकदार तक पहुंचाने के लिए आरबीआई की गाइड लाइन के तहत खातों को पोर्टल, ई-मेल, पर्सनल पहुंच तक से भी सैटल किया जाए।
उन्होंने कहा कि जनरल इंश्योरेंस में छह माह और जीवन बीमा में एक वर्ष तक क्लेम नहीं होता है तो अनक्लेम्ड में दर्ज करें। वहीं अनक्लेम्ड राशि को वापिस पाने के लिए तीन प्रमुख रास्तों को अपनाया जाए। जिला अग्रणी प्रबंधक ने कहा कि बैंक की किसी भी ब्रांच से भले ही उसमें खाताधारक का खाता न भी हो से खाताधारक अनक्लेम्ड राशि के लिए संपर्क कर सकता है। जिसमें अकाउंट होल्डर को केवाईसी दस्तावेजों के साथ संबंधित फार्म को सबमिट करवाना होगा। वहीं, सत्यापन के बाद ब्याज सहित ऐेसे खाताधारकों को उनकी राशि मिल जाएगी। उन्होंने बताया कि खाताधारक अनक्लेम्ड राशि के लिए अपना दावा आरबीआई के उदगम यानि यूडीजीएएम पोर्टल पर भी सर्च कर सकता है। जबकि इंश्योरेंस से जुड़े अनक्लेम्ड राशि के मामले पोर्टल भरोसा पर खाताधारक ढूंढ सकता है। उन्होंने कहा कि वित्त मंत्रालय के तहत विशेष अभियान के तहत अब सभी बैंक शाखाओं और बीमा कंपनीज ऐसे अनक्लेम्ड खातों के हकदारों तक ई-मेल, फोन अथवा व्यक्तिगत संपर्क साधकर भी पहुंचना अनिवार्य कर दिया गया है। इस दौरान यहां पीएनबी, एसबीआई, यूकों बैंक, एआईसी, एलआईसी सोलन, कॉर्पोरेशन बैंक, एचडीएफसी, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस सहित विभिन्न और बीमा कंपनियों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। यह जानकारी जनरल रहेजा स्टेट हैड समीर साहनी ने साझा की।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरहिमाचल प्रदेश समाचार लाइवHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh News UpdatesHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi NewsHimachal Pradesh News Live
Next Story





