
x
शिमला। ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि कुफरी से जनेडघाट-चायल सडक़ को चौड़ा व पक्का करने के लिए 51.78 करोड़ की राशि स्वीकृत की गई है और टेंडर प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है। मंत्री अनिरुद्ध सिंह कुसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र की कोटी और दरभोग पंचायत में आयोजित कार्यक्रमों में 50 लाख की कोटी-मोई जुब्बड़ सडक़, 40 लाख की चौखडिय़ा-धार करेवड़ी सडक़, भराडिय़ा-भाईला तथा जटोल-ननेया सडक़ों के शिलान्यास और 1.14 करोड़ से निर्मित दरभोग पंचायत भवन के लोकार्पण के उपरांत जनसभाओं को संबोधित कर रहे थे। मंत्री ने बताया कि कोटी पंचायत के विकास कार्यों के लिए 45 लाख और दरभोग पंचायत के लिए 68 लाख रुपए स्वीकृत किए गए हैं। कोटी पंचायत भवन के पुराने ढांचे के सुधार पर 15 लाख रुपए खर्च किए हैं। उन्होंने कोटी पंचायत में 1.14 करोड़ की लागत से आधुनिक सामुदायिक केंद्र बनाने की घोषणा की। उन्होंने कोटी महाविद्यालय में बीएड कक्षाएं अगले सत्र से शुरू की जाएंगी।
उन्होंने कालेज मैदान को समतल करने और साउंड सिस्टम उपलब्ध करवाने की घोषणा की। क्षेत्र में कम वोल्टेज की समस्या दूर करने के लिए 8 ट्रांसफार्मरों को अपग्रेड कर 63 केवी के ट्रांसफार्मर लगाने का कार्य मार्च 2026 तक पूरा कर लिया जाएगा। पराली खड्ड से लगभग 3 करोड़ की पेयजल योजना भी स्वीकृत की गई है। उन्होंने महिला मंडल भवन नीन के लिए 3 लाख, कई ग्रामीण सडक़ों के लिए 50-50 हजार, धार करेवड़ी महिला मंडल भवन के लिए 1.50 लाख, जाटोली सामुदायिक भवन के लिए 2 लाख और पराली खड्ड पर पैदल पुल के लिए 3 लाख की घोषणाएं भी कीं। कोटी पंचायत क्षेत्र के मध्यांतर में आधुनिक सुविधाओं से लेस एक नए पंचायत सामुदायिक केंद्र का निर्माण किया जाएगा जिसके लिए 1.14 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत करने की घोषणा की। इस अवसर पर अध्यक्ष पंचायत समिति मशोबरा चंद्रकांता वर्मा, नगर निगम शिमला पार्षद नरेंद्र ठाकुर, वी विशाखा मोदी, रीता ठाकुर, वैशाली, बीडीओ अंकित कोटिया, प्रधान रमेश शर्मा, प्रधान तारा वर्मा, उपप्रधान जोगेंदर ठाकुर, प्रधान ओम प्रकाश, बलदेव पुरी और जोगिंदर, सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरहिमाचल प्रदेश समाचार लाइवHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh News UpdatesHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi NewsHimachal Pradesh News Live
Next Story





