
x
Market. मंडी। मंडी में नशे के कारोबार धडल्ले से हो रहा है। मौत का सामान बेचकर रातों रात अमीरी की खुमारी का आलम यह है कि मंडी में 27 पंचायतें ही नशे की हाट स्पाट बन गई हैं। 507 लोगों को गिरफ्तार किया है। एक किलो चिट्टा और 66 किलो चरस जब्त की है। पुलिस के रिकॉर्ड के मुताबिक नशे के कारोबार में लिप्त आरोपी जेल की सलाखों से निकलते ही इस खेल में फिर से शामिल हो रहे हैं। कानून से कबड्डी खेल कर बेल पाने वाले मौत के इन सौदागरों की देखा देखी नए भी इनके साथ जुडते जा रहे हैं। पुलिस से ज्यादा यह हाइटेक मोड में नेटवर्क चला रहे हैं और इसका परिणाम यह हो रहा है कि पुलिस कोरियर सहित नशे की जकड में फंसे आरोपियों को तो हाथ डाल रही है लेकिन इसके मास्ट माइंड तक पंहुच ही नहीं बना रही है।
मंडी में 27 पंचायतों में नशे का सम्राज्य स्थापित है। इसकी जानकारी सीआईडी ने सरकार से लेकर पुलिस और जिला प्रशासन को मुहैया जरूर करवाई है लेकिन हालात जागरूकता अभियान की पींग झूलने से ज्यादा आगे बढ नहीं पा रहे हैं। पुलिस की छापेमारी भी खास असर दिखा नहीं पा रही है। नशे पर प्रहार करने के इरादे से हो रही छापेमारी खाकी को दौडाने तक सिमट कर रह गई है। वन विभाग द्वारा नशे के स्रोत पर प्रहार करते हुए 1,61,238 अफीम के पौधों को नष्ट किया गया। नवंबर एवं दिसंबर, 2025 के दौरान ही 42 मामलों में 64.87 ग्राम चिट्टा, 08. किलोग्राम चरस बरामद की।
Tagsहिमाचल प्रदेश न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेश न्यूजहिमाचल प्रदेश की खबरहिमाचल प्रदेश लेटेस्ट न्यूजहिमाचल प्रदेश न्यूज अपडेटहिमाचल प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेहिमाचल प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हिमाचल प्रदेशहिमाचल प्रदेश हिंदी खबरHimachal Pradesh News HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh Latest NewsHimachal Pradesh News UpdateHimachal Pradesh Hindi News TodayHimachal Pradesh HindiNews Hindi News Himachal PradeshHimachal Pradesh Hindi News
Next Story





