भारत

द्रंग में अध्यापकों के 500 पद खाली

Shantanu Roy
13 April 2025 5:33 PM IST
द्रंग में अध्यापकों के 500 पद खाली
x
Paddhar. पद्धर। द्रंग विधानसभा क्षेत्र में शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली को लेकर विधायक पूर्ण चंद ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधा है। पद्धर में आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि क्षेत्र में अध्यापकों के कई पद वर्षों से खाली पड़े हैं। जिससे शिक्षा व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। उन्होंने प्रदेश की सुक्खू सरकार के गुणात्मक शिक्षा मुहैया करवाने के दावे को खोखला करार दिया। कहा कि अकेले द्रंग में प्राइमरी से लेकर सेकंडरी तक अध्यापकों के पांच सौ से अधिक पद रिक्त पड़े हुए हैं। विधायक पूर्ण चंद ने स्वास्थ्य सेवाओं की दुर्दशा पर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में डॉक्टरों की भारी कमी है। जिससे आम लोगों को इलाज के लिए दर.दर भटकना पड़ रहा है। सिविल अस्पताल नगंवाई में मेडिकल आफिसर के 6 पद स्वीकृत होने बावजूद दो डाक्टर सेवारत हैं। सिविल अस्पताल पद्धर डेपुटेशन के सहारे
चल रहा है।

जबकि दर्जनों पीएचसी बिना चिकित्सक के हैं। इस दौरान उन्होंने भुभु जोत टनल को अपना ड्रीम प्रोजेक्ट बताते हुए कहा कि यह परियोजना क्षेत्र के लिए गेमचेंजर साबित होगी। उन्होंने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के साथ मिलकर उन्होंने केंद्रीय मंत्री नितिन गडक़री से इस मुद्दे को उठाया था। जिसके बाद केंद्र सरकार ने इस सुरंग के निर्माण को 1400 करोड़ रुपये की मंजूरी दी है। सामरिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण यह टनल बनने के बाद कुल्लू की दूरी करीब 60 किलोमीटर कम होगी। जिससे न सिर्फ स्थानीय लोगों को फ ायदा होगा, बल्कि पर्यटन व्यवसाय को भी नई उड़ान मिलेगी। इस दौरान द्रंग भाजपा के पूर्व अध्यक्ष मोहन सिंह ठाकुर, पद्धर मंडल भाजपा अध्यक्ष इंद्र सिंह ठाकुर, पूर्ण चंद, बलि राम और जोगिंद्र सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
Next Story